Ro no D15139/23

आयुक्त एवं रोल ऑब्जर्वर श्री सुनील जैन ने विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण मतदाता सूची का अवलोकन कर स्थानांतरित, अनुपस्थित मतदाताओं एवं दावा-आपत्ति प्रकरणों की जानकारी ली

आगामी निर्वाचन हेतु मतदाता सूची को अद्यतन व त्रुटिरहित बनाए जाने हेतु दिए आवश्यक निर्देश

निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026) के अंतर्गत आयुक्त एवं रोल ऑब्जर्वर बिलासपुर संभाग श्री सुनील जैन द्वारा कोरबा जिले के विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान विधानसभा पाली-तानाखार के मतदान केंद्र क्रमांक 209 माध्यमिक शाला चैतमा एवं 183 प्राथमिक शाला सुतर्रा, कटघोरा विधानसभा के मतदान केंद्र क्रमांक 33 प्राथमिक शाला कसनिया  एवं 34 माध्यमिक शाला कसनिया, कोरबा विधानसभा के मतदान केंद्र क्रमांक 77 स्वामी आत्मानंद विद्यालय कोहड़िया, तथा रामपुर विधानसभा  के मतदान केंद्र क्रमांक 87 प्राथमिक शाला भवन गोढ़ी का अवलोकन किया गया।
संभाग आयुक्त  जैन ने केंद्रों पर प्रारंभिक रूप से प्रकाशित मतदाता सूची का गहन निरीक्षण कर दर्ज मतदाताओं की जानकारी ली। इस दौरान स्थानांतरित एवं अनुपस्थित मतदाताओं के संबंध में संबंधित बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) से विस्तृत विवरण प्राप्त की गई।
निरीक्षण के क्रम में आयुक्त द्वारा विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) से प्रकाशित मतदाता सूची के संबंध में चर्चा की गई। इस दौरान बीएलए को स्थानांतरित एवं अनुपस्थित मतदाताओं से संपर्क स्थापित कर उनके कारणों की जानकारी प्राप्त करने तथा मतदाता सूची को अधिक सटीक एवं अद्यतन बनाने में सहयोग करने के निर्देश दिए गए। आयुक्त एवं रोल ऑब्जर्वर श्री जैन ने कहा कि आगामी निर्वाचन प्रक्रिया में सभी पात्र नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु मतदाता सूची को अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना आवश्यक है।
उन्होंने सभी बीएलओ को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने निर्देश दिए कि स्थानांतरित मतदाताओं से सक्रिय रूप से संपर्क किया जाए, नोटिस वाले प्रकरणों में संबंधित मतदाताओं को समय पर सूचना दी जाए तथा दावादृआपत्ति प्राप्त कर उनका नियमानुसार निराकरण सुनिश्चित किया जाए।  साथ ही नाम जोड़ने हेतु प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति के बाद शीघ्र कार्रवाई पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। मतदाता जागरूकता बढ़ाने के लिए दावा आपत्ति की अंतिम तिथि के सम्बंध   में मुनादी एवं अन्य प्रचार माध्यमों से अधिक से अधिक नागरिकों को जागरूक करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर  देवेंद्र पटेल,   ओंकार यादव, सम्बंधित अनुविभाग के एसडीएम, तहसीलदार, सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी, बीएलए उपस्थित थे।

  • Related Posts

    बजटीय देयक जमा करने की अंतिम तिथि 25 मार्च निर्धारित तथा SNA SPARSH से संबंधित भुगतान के लिए 30 मार्च तक का समय

      अम्बिकापुर 23 मार्च 2026/  छत्तीसगढ़ शासन वित्त विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर के निर्देशानुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु कोषालय/उप कोषालय में देयक प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 25 मार्च…

    Read more

    सरगुजा में राज्यव्यापी महापरीक्षा अभियान का आयोजन

      अम्बिकापुर 23 मार्च 2026/  कलेक्टर  अजीत वसंत के मार्गदर्शन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सरगुजा श्री विनय कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण रायपुर के…

    Read more

    NATIONAL

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?