Ro no D15139/23

आयुक्त बस्तर डोमन सिंह ने पुनर्वास केन्द्र में बीजापुर के पुनर्वासित सदस्यों से की भेंट

*पुनर्वासित युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने दिया जा रहा रोजगारपरक प्रशिक्षण*

*पुनर्वासित सदस्यों को पारिवारिक माहौल में हुनरमंद बनाने करें सार्थक प्रयास – कमिश्नर श्री डोमन सिंह*

*रायपुर, 26 नवम्बर 2025/* कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह ने मंगलवार को आड़ावाल स्थित पुनर्वास केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण कर बीजापुर जिले के 30 पुनर्वासित सदस्यों को दी जा रही आजीविका संवर्धन प्रशिक्षण का जायजा लिया और कहा कि मुख्यधारा में शामिल हुए इन पुनर्वासित सदस्यों को पारिवारिक वातावरण उपलब्ध कराते हुए उन्हें हुनरमंद बनाने के लिए ठोस और सार्थक प्रयास किए जाएं। इस दौरान उन्होंने पुनर्वासित युवाओं से रूबरू होकर उनकी रूचि एवं जरुरतों के संबंध में चर्चा की।
कमिश्नर ने पुनर्वास केन्द्र में अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुनर्वासित युवाओं को कौशल विकास, आजीविका संवर्धन के साथ ही मनो-सामाजिक परामर्श से जोड़ने हेतु सकारात्मक पहल किया जाए। उन्होंने कहा कि समाज की मुख्यधारा में लौटे इन युवाओं को न केवल सुरक्षा बल्कि आत्मनिर्भरता के अवसर उपलब्ध कराना हमारी जिम्मेदारी है। कमिश्नर ने पुनर्वासित सदस्यों को पात्रता के आधार पर प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित किए जाने सहित उन्हें आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड की उपलब्धता के साथ ही बैंक खाता खुलवाने को कहा। वहीं इन पुनर्वासित युवाओं को साक्षरता कार्यक्रम से जोड़कर शिक्षित एवं जागरूक करने पर बल दिया।
कमिश्नर ने उक्त पुनर्वासित युवाओं को परिवार के सदस्यों से मुलाकात करने के लिए अवसर देने कहा और इन्हें सांस्कृतिक – शैक्षणिक भ्रमण करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कौशल विकास प्रशिक्षण के साथ ही इन युवाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए विभागीय समन्वय बढ़ाने कहा। कमिश्नर ने पुनर्वास केन्द्र के निरीक्षण के दौरान पुनर्वासित सदस्यों के आवास एवं भोजन व्यवस्था का भी जायजा लिया और आवासीय स्थल हॉस्टल में टेलीविजन की उपलब्धता सहित हॉस्टल भवन का रंगाई-पुताई एवं अन्य जरूरतों को शीघ्र सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान अवगत कराया गया कि उक्त पुनर्वासित युवाओं को सिलाई-कड़ाई सहित फूड एण्ड ब्रेवरेज ट्रेड में कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। साथ ही आर्ट आफ लिविंग के माध्यम से योग प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर सुश्री नंदनी साहू एवं श्री सत्येन्द्र बंजारे और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

  • Related Posts

    लोक भवन में गूंजा अपनत्व का संदेश, दिव्यांग बच्चों ने राज्यपाल रमेन डेका को बांधा रक्षा सूत्र

    रायपुर, 27 अगस्त 2026/ रक्षाबंधन के पावन अवसर पर कोपल वाणी के श्रवण बाधित दिव्यांग बच्चों तथा मिनी मार्वेल्स स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने आज लोक भवन पहुंचकर राज्यपाल श्री…

    Read more

    कुनकुरी के वरिष्ठ पत्रकार ओम शर्मा के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उनके निवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

      जशपुरनगर 27 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज सुबह कुनकुरी में जिले के वरिष्ठ पत्रकार रहे ओम शर्मा के निवास पहुंचकर विनम्र श्रद्धांजलि दी। 26 अगस्त को उनका निधन…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक