Ro no D15139/23

नशा मुक्ति अभियान को मिली गति, जिले में 12 हजार लोगों ने ली ई-शपथ

जिले में नशाखोरी और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के उद्देश्य से कलेक्टर द्वारा गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स समन्वय समिति की मासिक बैठक बुधवार को अपर कलेक्टर  श्री सीपी बघेल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आबकारी, शिक्षा, समाज कल्याण, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, महिला एवं बाल विकास विभाग, नगर निगम, लाईवलीहुड कॉलेज और पुलिस विभाग सहित सभी संबंधित विभागों के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के दौरान समस्त सदस्यों से बीते माह में किए गए नशा मुक्ति अभियान की विस्तृत जानकारी ली गई। समीक्षा में यह सामने आया कि नशा मुक्ति के संबंध में चलाए जा रहे ई-शपथ अभियान को जिले में बड़ी सफलता मिली है, जिसके तहत अब तक लगभग 12 हजार लोगों ने नशा से दूर रहने की शपथ ली है।
इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अपर कलेक्टर श्री बघेल ने सभी सदस्य विभागों को कोटपा अधिनियम के उल्लंघन पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने और प्रति सप्ताह चालानी कार्यवाही सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। यह कार्यवाही सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू उत्पादों के उपयोग को रोकने के लिए आवश्यक बताई गई। बैठक में सयुंक्त कलेक्टर श्री एआर राना, डिप्टी कलेक्टर सुश्री नंदिनी साहू और श्री सत्येन्द्र कुमार बंजारे, पुलिस विभाग से उप पुलिस अधीक्षक सुश्री सुशंता लकड़ा, समाज कल्याण विभाग की उप संचालक श्रीमती सुचिता लकड़ा, नारकोटिक सेल प्रभारी श्री श्रीनिवास वर्मा, नगर निगम के श्री हेमन्त श्रीवास, बाल संरक्षण अधिकारी डॉ. विजय शर्मा, शिक्षा विभाग से श्री कमलेश रामटेके और स्वास्थ्य विभाग से हनी गाटलिब उपस्थित रहे। अधिकारियों ने अभियान को और प्रभावी बनाने पर अपने सुझाव दिए।

  • Related Posts

    नक्सल भय का अंत, अबूझमाड़ में फिर जीवंत हुई ‘घोटुल’ की गौरवशाली परंपरा

    रायपुर, 27 अगस्त 2026/ बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में घोटुल परंपरा आदिवासी संस्कृति, अनुशासन और सामाजिक शिक्षा का एक अनूठा और जीवंत केंद्र है। अब अबूझमाड़…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘जशपुर एक्सप्रेस’ योजना का किया शुभारंभ

    *रक्षाबंधन पर ‘विष्णु भैया’ ने 50 बहनों को दिया आत्मनिर्भरता का उपहार, सौंपे ई-रिक्शा*   *बहनों ने मुख्यमंत्री की कलाई पर बांधी राखी, मुख्यमंत्री ने साड़ी और मिठाई भेंट कर…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक