Ro no D15139/23

कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह ने बकावण्ड ब्लॉक के अतिवृष्टि प्रभावित गांव सिदावण्ड का लिया जायजा

प्रभावित परिवारों से भेंटकर हर संभव मदद देने का दिलाया भरोसा

जगदलपुर 03 सितम्बर 2025/ कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह ने बुधवार को बस्तर जिले के बकावण्ड विकासखण्ड अंतर्गत अतिवृष्टि प्रभावित सिदावण्ड  डूरकाडोंगरी पारा का जायजा लिया और प्रभावित परिवारों से भेंटकर उन्हें हरसंभव मदद करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने पूर्ण मकान क्षति वाले 03 परिवारों तथा आंशिक मकान क्षति से सम्बंधित 06 परिवारों को आवास निर्माण के लिए प्रदान की गई मुआवजा राशि के बारे में पूछा। साथ ही इन प्रभावित परिवारों को राशन, कम्बल-चादर, कपड़े इत्यादि  जरूरी सामग्री शीघ्र उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। वहीं आवास निर्माण के लिए प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द बांस-बल्ली प्रदान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
कमिश्नर ने गांव में फसल क्षति, पशुधन हानि का भी सर्वेक्षण करने कहा और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा पेयजल स्रोतों के पानी की जांच कर पेयजल स्रोतों का क्लोरीनेशन करने सहित स्वास्थ्य शिविर लगाए जाने के निर्देश दिए। वहीं पशुधन विभाग के द्वारा गांव के पालतू पशुओं का उपचार एवं टीकाकरण करवाने कहा। उन्होंने उचित मूल्य दुकान से प्रभावित परिवारों को एक महीने का खाद्यान्न एवं अन्य जरूरी सामग्री प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षतिग्रस्त सड़क एवं विद्युत लाईन के बारे में भी पूछा तथा गांव की गली सड़क का मरम्मत करने सहित तालाब के समीप स्थित नाले से पानी की समुचित निकासी के लिए सीमेंट कांक्रीट नाली निर्माण किए जाने के निर्देश दिए।

कमिश्नर ने लखमू को नया आवास को अच्छा बनाने दी समझाईश

कमिश्नर श्री डोमन सिंह ने गांव के अतिवृष्टि प्रभावित बुजुर्ग लखमू मौर्य से आत्मीयता के साथ चर्चा करते हुए खेती-किसानी एवं फसल की स्थिति के बारे में पूछा और उसके नाम से स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास को अच्छा बनाने की समझाइश देते हुए कहा कि अब पुराने क्षतिग्रस्त मकान का भी मुआवजा दी गयी है। जिससे अपने मकान को बढ़िया और सुंदर बनवाएं। इस समझाईश को सुनकर लखमू ने मदद देने के लिए धन्यवाद दिया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री प्रतीक जैन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर अब गूंजती है बस की हॉर्न

    जगदलपुर, 02 अप्रैल 2026/ बस्तर की भौगोलिक विषमताओं और कठिन परिस्थितियों के बीच विकास की एक ऐसी नई इबारत लिखी गई है, जिसकी कल्पना कुछ साल पहले तक नामुमकिन थी। ककनार…

    Read more

    भारत स्काउट्स एवं गाइड्स तथा राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा बस्तर के घाटलोहंगा में मानवता की मिसाल भीषण गर्मी में राहगीरों के लिए शुरू हुआ शीतल जल प्याऊ

     जगदलपुर, 02 अप्रैल 2026/ बस्तर जिले में सूर्य के बढ़ते तेवर और भीषण गर्मी को देखते हुए मानवता की सेवा के लिए एक सराहनीय पहल की गई है। भारत स्काउट्स एवं…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?