Ro no D15139/23

दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने शासन के साथ आम आदमी की भी सहभागिता हो : सांसद नाग

विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित, विजयी प्रतिभागी हुए सम्मानित

प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी विश्व दिव्यांग दिवस का आयोजन आज किया गया। इसके तहत जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता एवं गतिविधियां आयोजित की गईं, जिसमें जिले के दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में कांकेर सांसद   भोजराज नाग और विशिष्ट अतिथि के तौर पर कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम उपस्थित थे। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर सांसद   नाग ने दिव्यांग प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाने केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ दिव्यांगजनों को अवश्य मिलना चाहिए। इसमें शासन-प्रशासन के साथ-साथ आम आदमी की भी सहभागिता आवश्यक है।
गोविंदपुर स्थित खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद   नाग ने आगे कहा कि दिव्यांगजनों में विशेष और कुदरती क्षमता होती है, जिसे दिशा देने की जिम्मेदारी उनके माता-पिता व गुरुजनों के साथ-साथ आम नागरिकों की भी है। विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांगों की सेवा ही सही मायने में पूजा है। अतः प्रत्येक व्यक्ति को दिव्यांगजनों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। विशिष्ट अतिथि की आसंदी से विधायक   नेताम ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रकृति ने दिव्यांगजनों में अपेक्षाकृत अधिक क्षमता व प्रतिभा प्रदान की है, अगर उन्हें थोड़ी सी मदद मिले। मुख्यमंत्री   विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों की बेहतरी के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है, ताकि वे समाज और देश में अपना यथोचित स्थान हासिल कर सकें। इस अवसर पर उन्होंने सभी विजयी प्रतिभागियों को विश्व दिव्यांग दिवस की शुभकामनाएं दीं।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दिव्यांग प्रतिभागी हुए सम्मानित
विश्व दिव्यांग दिवस के उपलक्ष्य में समाज कल्याण विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग तथा समग्र शिक्षा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय एक दिवसीय दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर अतिथियों के द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी छात्र-छात्राओं एवं विशेष शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान विशेष शिक्षक   विकास साहू,   विष्णुदत्त करेन्द्र,   मनीष निषाद,   कोमल अटल,   वर्षा मरकाम,   गीता तिवारी तथा एनजीओ संचालक   भूपेन्द्र मिश्रा को सम्मानित किया गया। इसके अलावा विशेष तौर पर श्रीमती धनमोती साहू को भी मंचस्थ अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नगरपालिका कांकेर के अध्यक्ष   अरूण कौशिक, जिला पंचायत की उपाध्यक्ष   तारा ठाकुर और जनपद पंचायत कांकेर की उपाध्यक्ष   तारिणी ठाकुर भी उपस्थित थे। इसके अलावा समाज कल्याण विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग तथा समग्र शिक्षा के अधिकारी-कर्मचारी और काफी संख्या में दिव्यांग विद्यार्थी व शिक्षक उपस्थित थे।

  • Related Posts

    राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के शूटिंग खिलाड़ियों ने कलेक्टर अजीत वसंत से की सौजन्य भेंट राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में 12 पदक जीतने पर कलेक्टर ने खिलाड़ियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

      अम्बिकापुर 25 जुलाई 2026/ जिले के राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के शूटिंग खिलाड़ियों ने शनिवार को कलेक्टर  अजीत वसंत से सौजन्य भेंट कर हाल ही में आयोजित 25वीं छत्तीसगढ़ प्रदेश…

    Read more

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की शिकायत का त्वरित निराकरण प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत हितग्राही को उपलब्ध कराया गया गैस कनेक्शन

      अम्बिकापुर 25 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में दर्ज शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार