Ro no D15139/23

लाईफ मित्र के 101 पदों पर भर्ती हेतु 12 दिसम्बर को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, अम्बिकापुर द्वारा 12 दिसम्बर 2025, दिन शुक्रवार को प्रातः 11ः00 बजे से सायं 04ः00 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी दी कि इस कैंप में निजी नियोजक एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, अम्बिकापुर से सुश्री अंजना सिंह उपस्थित रहेंगी।
प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से लाईफ मित्र के 101 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं उत्तीर्ण, तथा स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों का वेतन कार्य के आधार पर निर्धारित किया जाएगा।
कैंप में आवेदन के लिए रोजगार कार्यालय में अभ्यर्थी का जीवित पंजीयन अनिवार्य है। यह प्लेसमेंट कैम्प पूर्णतः निःशुल्क है तथा नियुक्ति से संबंधित सभी शर्तें नियोजक के जिम्मे होंगी। रोजगार कार्यालय इस प्रक्रिया में केवल सुविधा प्रदाता की भूमिका निभाएगा।
जिले के इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार अपने साथ-शैक्षणिक योग्यता की अंकसूचियाँ,निवास प्रमाण पत्र,पासपोर्ट साइज फोटो के साथ 12 दिसम्बर 2025, शुक्रवार, प्रातः 11ः00 बजे से सायं 04ः00 बजे तक, जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, गंगापुर अम्बिकापुर में आयोजित प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित होकर रोजगार अवसर का लाभ उठा सकते

  • Related Posts

    राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के शूटिंग खिलाड़ियों ने कलेक्टर अजीत वसंत से की सौजन्य भेंट राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में 12 पदक जीतने पर कलेक्टर ने खिलाड़ियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

      अम्बिकापुर 25 जुलाई 2026/ जिले के राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के शूटिंग खिलाड़ियों ने शनिवार को कलेक्टर  अजीत वसंत से सौजन्य भेंट कर हाल ही में आयोजित 25वीं छत्तीसगढ़ प्रदेश…

    Read more

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की शिकायत का त्वरित निराकरण प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत हितग्राही को उपलब्ध कराया गया गैस कनेक्शन

      अम्बिकापुर 25 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में दर्ज शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार