Ro no D15139/23

ग्राम ढोढाकेसरा की राजस्व संबंधी शिकायत निकली निराधार, सीमांकन में शिकायतकर्ता स्वयं पाए गए अनाधिकृत कब्जे में, राजस्व जांच में हुआ खुलासा

अम्बिकापुर । ग्राम ढोढाकेसरा के कुछ ग्रामीणों द्वारा कलेक्टर जनदर्शन में राजस्व मामलों के निराकरण में विलंब और रिश्वतखोरी के आरोप लगाए गए थे। उक्त शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन द्वारा जांच की गई, जिसमें कई तथ्य सामने आए हैं।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया गया था कि ग्राम ढोढाकेसरा की राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी द्वारा छोटे-छोटे मामलों का निराकरण नहीं किया जा रहा है, और पैसे वसूलने या मुर्गा-बकरा जैसे गैरकानूनी लाभ लेने के बाद भी कार्य नहीं हो रहा है। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक न्यूज़ चैनल में भी इस आशय की खबर प्रकाशित की गई थी।
जांच के अनुसार, शिकायतकर्ता के पिता जददु के नाम पर ग्राम ढोढाकेसरा स्थित खसरा नंबर 1/54, 1/50, 1/15, 1/22, 107/21 की भूमि दर्ज थी। नामांतरण संबंधी प्रकरण क्रमांक MP202324390214400007 पर 22 अगस्त 2024 को आदेश पारित कर फौती नामांतरण पहले ही किए जा चुके थे।
शिकायतकर्ता द्वारा इन 1/15,1/22,1/50, 1/54,107/21 खसरों की भूमि का रकबा 0.194, 0.594,0.105, 0.061,1.172 हेक्टर का सीमांकन नहीं किए जाने की शिकायत की गई थी, परंतु यह सीमांकन 28 जनवरी 2025 को राजस्व निरीक्षक द्वारा किया जा चुका था। सीमांकन प्रतिवेदन के अनुसार, शिकायतकर्ता स्वयं 4ग15 मीटर भूमि क्षेत्र में अन्य खातेदार की जमीन पर अनाधिकृत कब्जे में पाए गए।
सीमांकन के पश्चात कोई भी लिखित आपत्ति आज तक न्यायालय में प्रस्तुत नहीं की गई है। नायब तहसीलदार, कुन्नी द्वारा सीमांकन को वैध मानते हुए इस प्रकरण को अनुमोदन कर नस्तीबद्ध कर दिया गया है।
शिकायतकर्ता को अपना पक्ष रखने के लिए न्यायालय में बुलाया गया था, किन्तु वे आज तक उपस्थित नहीं हुए। इससे यह स्पष्ट होता है कि उक्त शिकायत दुर्भावनापूर्ण एवं निराधार थी।

  • Related Posts

    सीएम हेल्पलाइन 1076 से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प

    *समयबद्ध, संवेदनशील और गुणवत्तापूर्ण निराकरण से बढ़ रहा लोगों का विश्वास*   रायपुर. 4 अगस्त 2026. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रारंभ की गई…

    Read more

    प्रधानमंत्री आवास योजना से बलिराम पटेल को मिला अपना घर

    कच्चे घर की कठिनाइयाँ हुईं खत्म, अब पक्के आशियाने से रोजगार का सपना भी होगा साकार   रायपुर 4 अगस्त 2026 / जीवन में हर व्यक्ति का सपना होता हैं…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस