Ro no D15139/23

पीएचई विभागीय अधिकारियों पर लगाए गए आरोप निराधार, शिकायतकर्ता ने लिखित में मांगी माफी

 अम्बिकापुर 31 मार्च 2026/  लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE), खण्ड अम्बिकापुर से संबंधित एक प्रकरण में आज महत्वपूर्ण स्थिति स्पष्ट हुई है। शिकायतकर्ता श्री रजनीकांत ने कलेक्टर कार्यालय, सरगुजा में उपस्थित होकर अपना अभ्यावेदन प्रस्तुत किया, जिसमें उन्होंने पूर्व में दिए गए आवेदन एवं मीडिया के माध्यम से प्रसारित जानकारी को लेकर अपनी त्रुटि स्वीकार की है।

श्री रजनीकांत ने अपने लिखित निवेदन में स्पष्ट किया है कि वे विभाग में ठेकेदार के रूप में अनुबंधित नहीं हैं तथा बहकावे में आकर उन्होंने विभाग के विरुद्ध गलत आवेदन प्रस्तुत किया एवं मीडिया में भ्रामक जानकारी दी। उन्होंने उक्त कृत्य के लिए क्षमा याचना करते हुए भविष्य में ऐसी गलती न करने का आश्वासन भी दिया है।

उल्लेखनीय है कि उक्त प्रकरण में विभागीय अधिकारियों के विरुद्ध लगाए गए आरोप निराधार पाए गए हैं। इस प्रकार की भ्रामक जानकारी से विभाग की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया था, जिसे अब स्वयं शिकायतकर्ता द्वारा स्पष्ट कर दिया गया है।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, खण्ड अम्बिकापुर द्वारा आमजन एवं मीडिया से अपील की गई है कि इस संबंध में सत्य तथ्यों का ही प्रकाशन-प्रसारण किया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रांति की स्थिति उत्पन्न न हो।

  • Related Posts

    भद्रा रीवापार समूह जलप्रदाय योजना के फील्ड पर उतरे कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे भाठागांव में जल जीवन मिशन की हुई जांच: हितग्राही के घर पहुंचकर नल जल आपूर्ति का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

     *रामभाठा गांव में इंटेकवेल वॉटर प्लांट को 30 मई तक पूरा करने के निर्देश* *मिरोनी बैराज कार्य में देरी पर ठेकेदार को नोटिस व पेनाल्टी के आदेश* सारंगढ़-बिलाईगढ़, 31 मार्च…

    Read more

    इन ग्रामों में होगा 1 अप्रैल को राजस्व शिविर राजस्व कार्यों जैसे सीमांकन, अविवादित नामांतरण, बंटवारा, त्रुटि सुधार का होगा निराकरण

     सारंगढ़ बिलाईगढ़, 31 मार्च 2026/ कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने दिशा निर्देश पर जिले में अप्रैल, मई और जून माह में राजस्व प्रकरणों के निराकरण हेतु सभी ग्राम पंचायतों में…

    Read more

    NATIONAL

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत