Ro no D15139/23

बच्चों के आधार के अनिवार्य बायोमैट्रिक अपडेशन का कार्य प्राथमिकता से करें पूर्ण : कलेक्टर

*- कलेक्टर ने अनिवार्य बायोमैट्रिक अपडेट के संबंध में शासकीय एवं निजी स्कूलों के प्राचार्य एवं चिप्स के अधिकारियों की बैठक ली*

 

*- 15 अगस्त के पहले आधार अपडेशन का कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश*

 

*- बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश*

 

*- 30 सितम्बर तक बायोमेट्रिक अपडेशन की नि:शुल्क सुविधा*

 

*- बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूल बसों एवं वाहनों की जांच करने के निर्देश*

 

*- शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत बच्चों का निजी शालाओं में प्रवेश तथा नीट व जेईई एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में ली जानकारी*

 

राजनांदगांव 23 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज जिला पंचायत सभाकक्ष में जिले में आधार के अनिवार्य बायोमैट्रिक अपडेट के संबंध में शासकीय एवं निजी स्कूलों के प्राचार्य एवं चिप्स के अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर ने जिले में एमबीयू के तहत 5 से 17 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं के आधार के अनिवार्य बायोमैट्रिक अपडेशन का कार्य प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में लगभग 7 हजार आधार अपडेशन का कार्य लंबित है। जिसे यथाशीघ्र पूर्ण करने कहा। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए शिक्षा विभाग, चिप्स के अधिकारी एवं अन्य संबंधित विभाग आपस में समन्वय करते हुए बच्चों के आधार अपडेशन का कार्य करें। उन्होंने कहा कि आधार अपडेशन कार्य शासन की योजनाओं के अंतर्गत लाभ लेने, छात्रवृत्ति, बैंकिंग सेवाओं तथा आगामी महाविद्यालय में प्रवेश लेने के लिए आवश्यक है। सभी स्कूल के प्राचार्य इस कार्य को गंभीरतापूर्वक पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि अभिभावक भी स्वत: नजदीकी आधार सुविधा केन्द्र में जाकर बच्चों का आधार अपडेशन का कार्य पूर्ण करा सकते हैं। उन्होंने 15 अगस्त 2026 के पहले आधार अपडेशन का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित शासकीय एवं निजी स्कूलों में आधार अपडेशन के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेशन के लिए 30 सितम्बर 2026 तक नि:शुल्क सुविधा प्रदान किया गया है। इसके पश्चात 125 रूपए प्रति व्यक्ति शुल्क लिया जाएगा। कलेक्टर ने सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से किशोरी बालिकाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे विशेष टीकाकरण अभियान एचपीवी टीकाकरण अंतर्गत 14 वर्ष से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके लिए शिविर लगाने एवं जागरूकता हेतु समन्वय करने कहा। उन्होंने बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूल बसों एवं वाहनों की जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्कूली वाहन के चालक सड़क पर विपरीत दिशा में वाहन न चलाएं तथा यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत बच्चों का निजी शालाओं में प्रवेश तथा नीट व जेईई एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने नीट, एनआईटी, जेईई की परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों को सम्मानित करने कहा। कलेक्टर ने कहा कि एक पेड़ माँ के नाम अभियान अंतर्गत पौधरोपण कार्य में सभी स्कूलों की सहभागिता होनी चाहिए। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रवास सिंह बघेल, सहायक ई-जिला प्रबंधक श्री आशीष स्वर्णकार, जिला आधार समन्वयक श्री अंकित सिंह, समस्त शासकीय एवं निजी स्कूलों के प्राचार्य एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान