Ro no D15139/23

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मणिपुर वार्ड में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का हुआ आयोजन

अम्बिकापुर 15 जुलाई 2025/ शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मणिपुर वार्ड में बुधवार को संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री देवनारायण यादव उपस्थित रहे। इस दौरान नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर तथा माल्यार्पण कर शाला प्रवेश करवाया गया। बच्चों को पुस्तकें तथा अन्य अध्ययन सामग्री वितरित की गई। वहीं कक्षा 9वीं से 12वीं तक संकुल स्तर पर सर्वाधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।  जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री देवनारायण यादव ने कहा कि हर बच्चे के लिए शिक्षा जरूरी है, बच्चे पढ़ेंगे तभी देश बढ़ेगा। बच्चे देश के भविष्य है अच्छी शिक्षा से माता-पिता एवं विद्यालय दोनों का नाम रौशन होता है। उन्होंने उपस्थित बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और मन लगाकर पढ़ने प्रेरित किया।कार्यक्रम पश्चात विद्यालय परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम“ अभियान के तहत पौधा रोपण किया गया। कार्यक्रम में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति से श्री प्रयागराज साहु, जनप्रतिनिधियों में श्री भारत सिंह सिसोदिया,प्राचार्य श्री एल.पी. गुप्ता, संकुल समन्वयक श्री नरेश पाण्डेय एवं विद्यालय के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।
  • Related Posts

    सत्र 2025-26 में जेईई (मेन्स) परीक्षा में प्रयास आवासीय विद्यालय अम्बिकापुर के 09 विद्यार्थी चयनित

      अम्बिकापुर 22 अप्रैल 2026/  आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि सत्र 2025-26 में जेईई (मेन्स) परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। परीक्षा में आदिवासी विकास…

    Read more

    कलेक्टर ने ली जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक बार-बार नोटिस के बावजूद कार्य में प्रगति नहीं लाने वाले ठेकेदारों के अनुबंध निरस्त करने के निर्देश नलकूप खनन और एकल ग्राम योजना के कार्यों में लापरवाही बरतने पर की गई कार्रवाई समूह जल प्रदाय योजनाओं में गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश

      अम्बिकापुर 22 अप्रैल 2026/  कलेक्टर  अजीत वसंत की अध्यक्षता में आज जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जल जीवन मिशन के अंतर्गत…

    Read more

    NATIONAL

    केदारनाथ मंदिर के कपाट खुले, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

    केदारनाथ मंदिर के कपाट खुले, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

    अमित शाह का मिशन बंगाल और बूथ विजय का मास्टरप्लान : 2021 की गलतियों से लिया सबक, अब ‘दीदी ओ दीदी’ नहीं, पन्ना प्रमुखों पर भरोसा

    अमित शाह का मिशन बंगाल और बूथ विजय का मास्टरप्लान : 2021 की गलतियों से लिया सबक, अब ‘दीदी ओ दीदी’ नहीं, पन्ना प्रमुखों पर भरोसा

    कितना बचेगा गांधी परिवार-कानूनी हथकण्डों से,रहा गुलशन तो फूल खिलेंगे-रहा तृणमूल तो फिर मिलेंगे,मछली के नाम पे छली जाएगी जनता ? वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    कितना बचेगा गांधी परिवार-कानूनी हथकण्डों से,रहा गुलशन तो फूल खिलेंगे-रहा तृणमूल तो फिर मिलेंगे,मछली के नाम पे छली जाएगी जनता ? वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    बद्रीनाथ मंदिर के खुलने वाले है कपाट, जानें कब तक होंगे भगवान बद्रीविशाल के भक्तों को दर्शन

    बद्रीनाथ मंदिर के खुलने वाले है कपाट, जानें कब तक होंगे भगवान बद्रीविशाल के भक्तों को दर्शन

    Tim Cook का युग खत्म, अब John Ternus के हाथ में होगी Apple की कमान

    Tim Cook का युग खत्म, अब John Ternus के हाथ में होगी Apple की कमान

    Iran War : बातचीत अधर में अटकी? ट्रंप का दावा- ईरान के परमाणु ठिकाने ‘खाक’

    Iran War : बातचीत अधर में अटकी? ट्रंप का दावा- ईरान के परमाणु ठिकाने ‘खाक’