Ro no D15139/23

कांग्रेस द्वारा फर्जी पत्र के माध्यम से सरकार को बदनाम करने की साजिश की खुली पोल

 

0 शिकायत को फर्जी बताया सोलर बिजनेस वेलफेयर ने

रायपुर, 29 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ सोलर बिजनेस वेलफेयर एसोसिएशन ने आज स्पष्ट रूप से क्रेडा के अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सवन्नी के विरुद्ध सोशल मीडिया पर प्रसारित फर्जी शिकायत का खंडन करते हुए इसे दुर्भावनापूर्ण एवं बेबुनियाद करार दिया है। संघ की ओर से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को संबोधित पत्र में कहा गया है कि जनदर्शन के माध्यम से प्रस्तुत की गई शिकायत पूरी तरह से असत्य, आधारहीन एवं गुमनाम है, जिसका उद्देश्य केवल एक सशक्त और ईमानदार नेतृत्व की छवि को धूमिल करना है।

पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि शिकायती आवेदन में न तो स्पष्ट नाम है, न ही पता या संपर्क जानकारी—जो दर्शाता है कि यह कृत्य किसी शरारती तत्व द्वारा सुनियोजित तरीके से किया गया है।

संघ ने कहा है कि क्रेडा के साथ कार्यरत समस्त ठेकेदार इकाइयों का यह एकमात्र पंजीकृत संगठन है, और सभी सदस्यों को अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सवन्नी के नेतृत्व और कार्यप्रणाली पर पूर्ण विश्वास है। श्री सवन्नी ने क्रेडा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाई है और राज्य के सौर ऊर्जा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

छत्तीसगढ़ सोलर बिजनेस वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि इस तरह की फर्जी, गुमनाम और दुर्भावनापूर्ण शिकायतों को गंभीरता से न लेते हुए नस्तीबद्ध करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे ईमानदारी से कार्य कर रहे अधिकारियों और संस्थाओं का मनोबल बना रहे।

इस संदर्भ में भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि कांग्रेस का इतिहास रहा है “झूठ बोलो, जोर से बोलो, बार-बार बोलो” की राजनीति का। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अब भ्रष्टाचार से ध्यान भटकाने के लिए गुमनाम और मनगढंत शिकायतों का सहारा ले रही है, जिन्हें बाद में जाँच में फर्जी पाया जाता है।

उन्होंने कहा कि जबसे विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में नई सरकार बनी है, तबसे भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है और ऐसे लोग जो पिछली सरकार में भ्रष्टाचार से लाभान्वित होते थे, आज घबराए हुए हैं। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस शासन में प्रत्येक विभाग में ‘कमीशन संस्कृति’ हावी थी, लेकिन अब ईमानदारी और पारदर्शिता की नीति से कार्य हो रहा है।

  • Related Posts

    जनजातीय कारीगरों को मिलेगा व्यापक बाजार से जुड़ने का अवसर

      धमतरी में कल 21 अगस्त को आयोजित होगा ‘जनजातीय कारीगर सूचीबद्धता मेला’ ट्राइफेड से सूचीबद्ध होकर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनियों और विपणन गतिविधियों में भागीदारी का मिलेगा…

    Read more

    माओवाद मुक्त होने के बाद जिले के अंतिम छोर तक पहुंच रही विकास की रोशनी

      सुदूर ग्राम कड़ेनार में शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का मिला लाभ रायपुर, 20 अगस्त 2026/ माओवाद मुक्त होने के बाद अब कोंडागांव जिले…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ