Ro no D15139/23

भाठागांव की जर्जर सड़कों को लेकर कांग्रेस का ‘गड्ढा सत्याग्रह’ कन्हैया के साथ कांग्रेसजन गड्ढे में बैठे उपवास पर



​रायपुर | ​भाटागांव क्षेत्र की बदहाल सड़कों और कछुआ चाल से चल रहे निर्माण कार्य के विरोध में आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने अनोखा प्रदर्शन किया। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार कन्हैया अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक सड़क के बीचों-बीच बने बड़े गड्ढों में बैठकर उपवास किया । शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री कुमार शंकर मेनन,नेता प्रतिपक्ष नगर निगम श्री आकाश तिवारी, उप नेता प्रतिपक्ष नगर निगम श्रीमती जयश्री नायक ब्लॉक अध्यक्ष समर्थन देने पहुंचे ।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र के नागरिक एक वर्ष से बेहद नारकीय जीवन जी रहे हैं । धूल के कारण सांस से संबंधित अनेक बीमारियां हो रही है घरों के अंदर दुकानों के अंदर दिन भर धूल झाड़ने के बाद भी परत जमी रहती है । इससे क्षेत्र के नागरिकों को तत्काल मुक्त कराया जाए । उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सुनील सोनी, महापौर श्रीमती मीनल चौबे को क्षेत्र की जनता ने भरपूर समर्थन दिया परंतु इन जनप्रतिनिधियों ने समर्थन देने वाली इस जनता को धूल गड्ढों के बीच नरक का जीवन जीने के लिए छोड़ दिया है । शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री कुमार शंकर मेनन ने कहा कि रायपुर शहर में 6 -6 महापौर हो गए हैं काम कोई किसी को नहीं करने दे रहा है । पूरे शहर की हालत बाद से बढ़कर हो रही है भाटा गांव की इन सड़कों के लिए कांग्रेस लगातार लड़ाई लड़ेगी हम क्षेत्र के नागरिकों के साथ हैं उन्हें धूल और गड्ढों से मुक्त करने के लिए आंदोलन का विस्तार करेंगे । नेता प्रतिपादक आकाश तिवारी ने भाटागांव क्षेत्र की बदहाली दुर्दशा पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि नगर निगम प्रशासन और जनप्रतिनिधि शहर के हितों की लगातार उपेक्षा कर रहे हैं । महापौर विधायक सांसद की यदि अधिकारी और ठेकेदार नहीं सुन रहे हैं तो यह स्थिति बहुत चिंताजनक है उन्होंने कहा सड़क की निर्माण के लिए सड़क की लड़ाई लड़ेंगे…
​​उपवास के दौरान कन्हैया अग्रवाल ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी देते हुए पंद्रह दिनों का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने मांग की है कि ​सड़क के जानलेवा गड्ढों को तत्काल भरा जाए। ​कछुआ चाल से चल रहे सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाकर इसे समय सीमा में पूर्ण किया जाए।​क्षेत्र में भारी वाहनों के आवागमन पर तत्काल प्रतिबंध लगाया जाए, जिससे दुर्घटनाएं रुक सकें और जलापूर्ति पाइपलाइन क्षतिग्रस्त न हो।
​ ​धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कन्हैया अग्रवाल ने कहा कि एक वर्ष पूर्व सड़क निर्माण शुरू हुआ था, जिसकी समयावधि अब समाप्त होने को है, लेकिन कार्य अभी भी अधूरा है। इस बदहाली के कारण ​स्वास्थ्य का संकट पैदा हो गया है । उड़ती धूल से स्थानीय निवासियों को दमा और एलर्जी जैसी बीमारियां हो रही हैं। आए दिन राहगीर और दोपहिया वाहन चालक इन गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ​व्यापार प्रभावित: सड़कों की हालत और धूल के कारण स्थानीय व्यापारियों का धंधा चौपट हो रहा है। ​जल संकट: भारी वाहनों के दबाव से पाइपलाइन बार-बार फूट रही है, जिससे शहर की जलापूर्ति बाधित हो रही है । उप नेता प्रतिपक्ष श्रीमती जय श्री नायक ने नगर निगम महापौर और आयुक्त से सड़क के आधे अधूरे निर्माण को तत्काल पूरा करने की मांग करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता को समस्याओं से सामना करते महीना बीत गए हैं यदि तत्काल समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो निगम की सामान्य सभा में भी इस विषय को उठाया जाएगा ।

​ सत्याग्रह /उपवास और प्रदर्शन को शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन, नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी और उप नेता प्रतिपक्ष श्रीमती जय श्री नायक , ब्लॉक अध्यक्ष विनोद ठाकुर ओम श्रीवास पूर्व ब्लाक अध्यक्ष प्रशांत ठेंगड़ी, महिला कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष कशिश चंद्राकर,असंगठित श्रम समस्या निवारण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक, वार्ड के छाया पार्षद ब्रह्मा सोनकर, वार्ड अध्यक्ष मुन्ना सोनकर,जय सोनकर व्यापारी प्रतिनिधि दिनेश जैन सहित क्षेत्र के नागरिकों ,व्यापारियों ने समर्थन दिया।
​धरने में मुख्य रूप से सत्यनारायण नायक, बंशी कन्नौजे,शरद गुप्ता, राजेश त्रिवेदी, नागेंद्र बोरा, देवेंद्र पवार, मोहम्मद सिद्दीक, सुरेश बाफना, ओमकार सोनकर, मंडल अध्यक्ष मनोज सोनकर, संतोष सिन्हा, ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष कशिश चंद्राकर, श्रीमती पूनम यादव, श्रीमती पूनम पांडे ,राजा यादव, गेंदालाल सोनकर ,राजेंद्र साहू, भुनेश्वर साहू, लक्ष्मीनाथ साहू, खेम चंद्राकार, सुरेश बाफना, शंकर लाल सेन ,राजेश यदु, प्रवीण चंद्राकर, निशा शर्मा ,आलोक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन, व्यापारी और नागरिक उपस्थित थे।
​”यदि पंद्रह दिनों के भीतर सड़क की स्थिति में सुधार नहीं हुआ और निर्माण कार्य में गति नहीं आई, तो कांग्रेस जन जनता के साथ मिलकर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।”

  • Related Posts

    घरेलू एलपीजी के दुरुपयोग व कालाबाजारी पर जिला प्रशासन की सख्ती

     कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग ने की कार्यवाही 350 से अधिक गैस सिलेंडर जब्त रायपुर, 12 मार्च 2026। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार खाद्य विभाग रायपुर के संयुक्त…

    Read more

    *”प्रोजेक्ट धड़कन” के अंतर्गत बच्चों की हुई निःशुल्क हृदय जांच, 1090 बच्चों की हुई स्क्रीनिंग*

    रायपुर, 12 मार्च 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार, जिला प्रशासन रायपुर द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए चलाई जा रही योजना “प्रोजेक्ट धड़कन” के अंतर्गत ज़िले…

    Read more

    NATIONAL

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    राज्यसभा चुनाव: 5वीं सीट पर शह-मात तेज, तेजस्वी से मिले AIMIM अध्यक्ष, आज एनडीए की अहम बैठक

    राज्यसभा चुनाव: 5वीं सीट पर शह-मात तेज, तेजस्वी से मिले AIMIM अध्यक्ष, आज एनडीए की अहम बैठक

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम