न्यायालय परिसर में संविधान दिवस समारोह का आयोजन 26 नवंबर को 

जगदलपुर। बस्तर में संविधान व विधि के शासन का प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में व्यापक स्तर पर जागरण करने संकल्पित संविधान संदर्शन संघ के अधिवक्तागणों के द्वारा शनिवार 26 नवंबर 2022 को संविधान दिवस समारोह का आयोजन न्यायालय परिसर जगदलपुर में दोपहर 01 बजे से किया जाना सुनिश्चित है। इस आयोजन में शासन एवं जन सामान्य में संवैधानिक मूल्यों का बढ़ावा देने के लिये अधिवक्तागण, समाज व संस्था प्रमुख साथ-साथ चलेंगें। महापुरुषों का संस्मरण, संविधान दिवस का महत्व एवं उत्कृष्ट भारत और संविधान के विषय पर सारगर्भित व्याख्यान होंगे, तथा संविधान के उद्देशिका का समूहिक पठन किया जायेगा। बस्तर जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष  दिनेश पट्ट जोशीजी एवं संविधान संदर्शन संघ समन्वयक अधिवक्ता एल. ईश्वर राव ने बताया कि संविधान दिवस में आयोजित कार्यक्रम के अनुसार कोर्ट परिसर से शहीद स्मारक तक अधिवक्तागण, समाज व संस्था प्रमुख साथ-साथ चलेंगें। शहीद स्मारक में संविधान सभा के महापुरुषों का संस्मरण श्रद्धांजलि एवं 26 नवंबर 2008 के आतंकी घटना में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जायेगी। कोर्ट परिसर में संविधान दिवस का महत्व एवं उत्कृष्ट भारत और संविधान के विषय पर सारगर्भित व्याख्यान होंगे, तथा संविधान के उद्देशिका का समूहिक पठन किया जायेगा। इस आयोजन में समस्त अधिवक्तागणों एवं समाज व संस्था के बुद्धिजीवी वर्ग भारत की उत्कृष्टता के लिये  समर्पित समस्त जन सादर आमंत्रित हैं। इस अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष दिनेश चंद्र जोशी संविधान संदर्शन संघ के समन्वयक अधिवक्तागण एल. ईश्वर राव,सपन देवांगन,नवीन ठाकुर, दिनेश पाणिग्राही, संजय विश्वकर्मा, बसंत जोशी,प्रीति वानखेड़े,भूपेंद्र ठाकुर,जय प्रकाश पाढ़ी, मनीषा खरे अरुण दास, शशांक ठाकुर, दीनबंधु रथ, मलय झा,अजीम मोहम्मद, संतोष चौधरी ,भुवन जोशी एवं बड़ी संख्या में अधिवक्ता गण उपस्थित रहे।

Related Posts

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए

दुनिया के अंदर जहां भी आधुनिक लोकतंत्र पनपा एवं आगे बढ़ा है, वहां मीडिया की भूमिका सदैव ही महत्वपूर्ण रही है। मीडिया ने सदैव लोकतंत्र के चतुर्थ स्तंभ के रूप…

नगर पालिका परिषद जशपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी शुभकामनाएँ, कहा – नगर के समग्र विकास के लिए सभी पार्षद समर्पित भाव से करें कार्य रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की गरिमामयी उपस्थिति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *