Ro no D15139/23

संविधान दिवस को बनाया जाएगा जन-उत्सव, एक साल तक चलेगा स्वाभिमान पर्व

कलेक्टर   हरिस एस ने दिए निर्देश
 

 भारत के संविधान को अपनाए जाने की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आगामी 26 नवंबर 2025 को जिले भर में संविधान दिवस को एक व्यापक और स्मरणीय जन-उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। कलेक्टर श्री हरिस एस. ने इस संबंध में विस्तृत निर्देश जारी किए हैं, जिसके तहत हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान विषय पर आधारित यह उत्सव पूरे एक साल तक चलेगा। इस महत्वपूर्ण दिवस के अवसर पर सभी जिलों में जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों का केंद्र बिंदु 22 भाषाओं में सामूहिक प्रस्तावना पाठ होगा, जिसकी सामग्री और प्रदर्शनियाँ डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डाॅट कांसटिट्यूशन 75 डाॅट काॅम वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई हैं।
कलेक्टर ने निर्देशित किया है कि इस उत्सव में नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए माईगोव डॉट इन पोर्टल पर ऑनलाइन संविधान दिवस गतिविधियों में हिस्सा लेने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। इसके साथ ही जिला मुख्यालय से लेकर तहसील, पंचायत और यहाँ तक कि गाँवों तक, बड़े पैमाने पर प्रस्तावना पाठ के वीडियो बनाकर डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डाॅट कांसटिट्यूशन75  डाॅट काॅम पर अपलोड करने के लिए नागरिकों को प्रोत्साहित किया जाएगा, जिसके लिए कई भाषाओं में ऑनलाइन अपलोडिंग की सुविधा उपलब्ध है। आयोजनों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सामूहिक प्रस्तावना पाठ के साथ-साथ शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किए जाएंगे। इस क्रम में माइटी माईगोव डाॅट इन पर 22 भाषाओं में डिजिटल तरीके से शपथ लेने का समारोह आयोजित करने की तैयारी चल रही है। शिक्षा के महत्व को समझते हुए स्कूलों और कॉलेजों में भी संविधान को समर्पित विशेष असेंबली (सभा) आयोजित करने का निर्देश दिया गया है। अंत में संविधान के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए, प्रस्तावना की वॉल आर्ट, स्टिकर और बॉर्डर डिजाइन को पंचायतों, कार्यालयों, और अन्य सभी महत्वपूर्ण सार्वजनिक जगहों पर प्रदर्शित करने के लिए कहा गया है। कलेक्टर   हरिस एस. ने सभी विभागों और नागरिकों से अपील की है कि वे इस राष्ट्रीय महत्व के अभियान को सफल बनाएं और संविधान के प्रति अपने गौरव को व्यक्त करें।

  • Related Posts

    उत्कृष्ट शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों से संवर रहा छत्तीसगढ़ के बच्चों का भविष्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *मुख्यमंत्री श्री साय आईबीसी24 ‘स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप 2026’ कार्यक्रम में हुए शामिल*   *प्रदेश के सभी संभागों की टॉपर बेटियों को किया सम्मानित, प्रदान की स्कॉलरशिप*   *शिक्षा विकास का…

    Read more

    प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुकुलदैहान में सुरक्षा चक्र के तहत नि:शुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का हुआ आयोजन

    शिविर में 49 ग्रामीणों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण*   राजनांदगांव 19 अगस्त 2026। जिला प्रशासन राजनांदगांव एवं बाल्को मेडिकल सेंटर नवा रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में राजनांदगांव विकासख्ंाड के…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ