Ro no D15139/23

जल संकट से निपटने “मोर-गांव, मोर पानी” महाभियान के तहत 922 जल संरचनाओं का निर्माण कार्य जारी

जिला मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय कुमार अग्रवाल ने किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

अम्बिकापुर 12 जुलाई 2025/   जल संकट से निपटने एवं भू-जल स्तर में सुधार के लिए “मोर-गांव, मोर पानी“ महाभियान के अंतर्गत सरगुजा जिले में जल पुनर्भरण की दिशा में प्रभावी पहल की जा रही है। जिले के सभी विकासखण्डों में सर्वे कर जल संरक्षण एवं मिट्टी कटाव की रोकथाम हेतु कार्ययोजना तैयार की गई है।
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत इस महाभियान में कंटूर ट्रेंच, वृक्षारोपण, गली प्लग -335, लूज बोल्डर चेक डेम 338, अंडरग्राउंड डाइक, फार्म पोड सहित कुल 922 संरचनाओं की स्वीकृति दी गई है, जिन पर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। यह महाभियान ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण,भूजल पुनर्भरण एवं रोजगार सृजन की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।
इसी कड़ी में जिला मुख्य कार्यपालन अधिकारी, श्री विनय कुमार अग्रवाल द्वारा जनपद पंचायत बतौली के ग्राम पंचायत चिरगा एवं मंगारी में प्रगतिरत कार्यों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी कार्य निर्धारित मापदण्डों के अनुरूप प्रगति पर पाए गए। श्री अग्रवाल ने समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के संबंधित अधिकारियों एवं मैदानी अमले को निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त, उन्होंने ग्राम पंचायत मंगारी एवं तरागी में रीपा (राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना) अंतर्गत स्थापित गार्मेंट यूनिट, बेकरी, चैनलिंक फैन्सिंग, तेल प्रोसेसिंग एवं राईस प्रोसेसिंग यूनिट का भी निरीक्षण किया। उन्होंने आवश्यक सुधार कर इन इकाइयों को पुनः सक्रिय रूप से संचालित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

  • Related Posts

    जीपीएफ प्रकरणों के निराकरण हेतु 19 से 21 अगस्त तक विशेष शिविर का होगा आयोजन

    अम्बिकापुर 16 अगस्त 2026/   वरिष्ठ कोषालय अधिकारी ने बताया कि सामान्य भविष्य निधि (जी.पी.एफ.) अभिदाताओं के गुमशुदा कटौत्रे, ऋणात्मक शेष, full want/part want/missing credit प्रकरणों के निराकरण हेतु महालेखाकार (लेखा…

    Read more

    आपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र 0.4 अभियान के तहत सरगुजा की महिलाओं ने सैनिक भाइयों के लिए भेजा रक्षा सूत्र

    सीमा पर तैनात जवानों तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ की बहनों का स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद- महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े   अम्बिकापुर 16 अगस्त 2026/ रक्षाबंधन के पावन…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!