Ro no D15139/23

पीएम सूर्यघर योजना से उपभोक्ताओं को दोहरा लाभ

सौर ऊर्जा से बिजली बिल पर मिली बड़ी राहत, केंद्र एवं राज्य सरकार की डबल सब्सिडी से सोलर सिस्टम की लागत भी काफी कम
सौरभ मोतीवाला के घर का बिजली बिल हुआ शून्य

जगदलपुर 03 जुलाई 2025/ सौर ऊर्जा से किफायती बिजली पैदा कर घरों को रोशन करने और बिजली बिल में बड़ी राहत के उद्देश्य से पीएम सूर्यघर बिजली योजना में मिल रहे अनुदान से अब सोलर सिस्टम की लागत काफी कम हो गई है। पीएम सूर्यघर बिजली योजना के लिए केंद्र सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी के साथ अब राज्य सरकार ने भी अनुदान प्रदान करने का ऐलान कर दिया है। केंद्र सरकार द्वारा जहां 78 हजार रुपए तक की सब्सिडी दी जा रही है, वहीं राज्य सरकार ने 30 हजार रुपए तक सब्सिडी प्रदान करने की घोषणा की है। इससे उपभोक्ताओं को दोहरा लाभ हो रहा है। एक ओर जहां बिजली बिल में राहत मिल रही है वहीं सब्सिडी से सोलर सिस्टम लगाने की लागत भी काफी कम आ रही है।

जगदलपुर के रहने वाले सौरभ मोतीवाला ने अपने घर की छत पर पीएम सूर्यघर योजना से चार किलोवाट क्षमता का सोलर सयंत्र लगवाया है। इसके एक सप्ताह बाद ही उन्हें अनुदान की राशि सीधे बैंक खाते में प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि पहले उनका औसतन हर माह 1200 से 1500 रुपए तक बिजली बिल आता था। हर महीने इतना बिल परेशानी का कारण था। लेकिन जब से सोलर सिस्टम लगवाया है बिल काफी घट गया है। बीते दो महीने से तो बिजली बिल शून्य आया है। मतलब सोलर प्लेट से पैदा की बिजली से घर का काम भी चल गया और बची बिजली विद्युत विभाग के ग्रिड में ट्रांसफर करने से बिल में भी छूट मिली। उन्होंने कहा कि यह बहुत अच्छी योजना है। यह न केवल विद्युत उपभोक्ताओं को आर्थिक रूप से राहत देती है बल्कि पर्यावरणीय दृष्टिकोण से भी एक स्वच्छ और ऊर्जा का एक स्थायी विकल्प है। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि यह भविष्य के ऊर्जा जरूरत को पूरा करने के लिए एक अच्छा विकल्प है।

  • Related Posts

    बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया शुभारंभ

    जगदलपुर, 15 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जगदलपुर स्थित लाला जगदलपुरी ग्रंथालय परिसर में स्थापित बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का शुभारंभ किया। आधुनिक तकनीकों…

    Read more

    कलेक्टर  आकाश छिकारा ने जिला कार्यालय में किया ध्वजारोहण

    जगदलपुर 15 अगस्त 2026/स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टोरेट जगदलपुर ’’सेवा-सदन’’ परिसर में कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने ध्वजारोहण किया। इसके उपरांत जिला कार्यालय परिसर में स्थित छत्तीसगढ़ महतारी…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ