Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से उपभोक्ताओं को दोहरा लाभ

*जगदलपुर के सौरभ मोतीवाला का बिजली बिल हुआ शून्य*

रायपुर, 09 सितम्बर 2025/ प्रधानमंत्री सूर्यघर बिजली योजना आम उपभोक्ताओं के लिए दोहरा लाभ लेकर आई है। एक ओर योजना के अंतर्गत मिलने वाली केंद्र और राज्य सरकार की सब्सिडी से सोलर सिस्टम की लागत काफी कम हो गई है, वहीं दूसरी ओर उपभोक्ताओं को बिजली बिल में भी बड़ी राहत मिल रही है। केंद्र सरकार इस योजना के अंतर्गत 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी प्रदान कर रही है। इसके साथ ही राज्य सरकार ने 30 हजार रुपये तक का अतिरिक्त अनुदान देने की घोषणा की है। इस प्रकार उपभोक्ताओं को वास्तविक रूप से लागत में कमी और बिजली बिल में बचत दोनों लाभ मिल रहे हैं।

जगदलपुर निवासी श्री सौरभ मोतीवाला ने इस योजना का लाभ उठाते हुए अपने घर की छत पर 4 किलोवाट क्षमता का सोलर संयंत्र स्थापित कराया है। स्थापना के एक सप्ताह के भीतर ही अनुदान की राशि सीधे उनके बैंक खाते में जमा हो गई। श्री मोतीवाला ने बताया कि पहले उनके घर का बिजली बिल औसतन 1200 से 1500 रुपये प्रतिमाह आता था, जो अक्सर परेशानी का कारण बनता था। लेकिन सोलर सिस्टम लगाने के बाद स्थिति पूरी तरह बदल गई है। पिछले तीन महीनों से उनका बिजली बिल शून्य आ रहा है। सौर ऊर्जा से न केवल घर की पूरी जरूरत पूरी हो रही है, बल्कि बची हुई बिजली ग्रिड में भेजने से उन्हें अतिरिक्त लाभ भी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना वास्तव में उपभोक्ताओं के लिए एक वरदान है। इससे हमें आर्थिक बचत तो मिल ही रही है, साथ ही यह पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। भविष्य की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए यह सबसे बेहतर विकल्प है।

श्री मोतीवाला ने जिले के अन्य नागरिकों से भी इस योजना का लाभ लेने की अपील की। उनका मानना है कि यह पहल आम जनजीवन को आत्मनिर्भर और ऊर्जा सम्पन्न बनाने के साथ ही दीर्घकालिक आर्थिक लाभ भी सुनिश्चित करेगी।

  • Related Posts

    पर्यटन और संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने जशपुर रणजीता स्टेडियम में किया ध्वजारोहण

    जशपुरनगर 15 अगस्त 2026/ पर्यटन और संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रणजीता स्टेडियम में ध्वजारोहण किया और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। उन्होंने जशपुर…

    Read more

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    श्रद्धांजलि के बाद लोकसभा में हंगामा हिरोशिमा और नागासाकी पर हुए परमाणु हमले के पीड़ितों को लोकसभा में श्रद्धांजलि दिए जाने के तुरंत बाद सदन में विपक्षी सांसदों ने जोरदार…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान