Ro no D15139/23

अवैध धान परिवहन एवं भण्डारण पर लगातार कार्रवाई

धान खरीदी के दौरान अवैध भण्डारण, परिवहन एवं पुनर्चक्रण पर रोक लगाने हेतु कलेक्टर महोदया जिला धमतरी के निर्देशानुसार जिला एवं तहसील स्तर पर उड़नदस्ता दल गठित किए गए हैं, जिनमें राजस्व, मंडी, खाद्य, सहकारिता एवं कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ये दल लगातार क्षेत्र में निगरानी करते हुए आवश्यक कार्रवाई कर रहे हैं। उड़ीसा सीमा क्षेत्र के बोराई (घुटकेल), बांसपानी, बनरौद एवं सांकरा चेक पोस्ट में नगर सैनिक, वन विभाग, मंडी तथा राजस्व विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की तैनाती कर अवैध धान परिवहन पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
गठित ब्लॉक स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा 17 अक्टूबर 2025 से 20 नवंबर 2025 तक मण्डी अधिनियम 1972 के तहत 21 प्रकरण दर्ज कर कुल 893.6 क्विंटल अवैध धान जप्त किया जा चुका है। इसी क्रम में कल दिनांक 24 नवंबर 2025 को नगरी ब्लॉक के उड़नदस्ता दल ने ग्राम बिरगुड़ी, तहसील बेलरगांव के पास जांच के दौरान अवैध धान परिवहन करते हुए   युवराज पिता रामरतन सलाम, ग्राम घुटकेल, जिला धमतरी से 134.50 क्विंटल तथा अर्जुन पिता मेघनाथ, ग्राम लिहागांव, जिला कोण्डागांव से 116.10 क्विंटल धान जप्त किया।
इस प्रकार जिले में अब तक कुल 23 प्रकरण दर्ज करते हुए 1144.2 क्विंटल अवैध धान मण्डी अधिनियम 1972 के तहत जप्त किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा अवैध धान भण्डारण एवं परिवहन के विरुद्ध कठोर और सतत कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

  • Related Posts

    जिले में अभिनव पहल से ग्राम पंचायतों में ही हो रहा राजस्व प्रकरणों का त्वरित निपटारा

      – कलेक्टर ने ग्राम पंचायत सांकरा का किया आकस्मिक निरीक्षण *- पिछले 6 माह में 1500 से अधिक राजस्व प्रकरणों का किया गया निराकरण* *- ग्राम पंचायत स्तर पर…

    Read more

    केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने जिले में जल संरक्षण अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का किया अवलोकन

      – केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री ने जिले में जल संरक्षण, भूमिगत जल स्तर सुधार और सतत जल प्रबंधन हेतु किए जा रहे अभिनव कार्यों की सराहना की राजनांदगांव 29…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….