Ro no D15139/23

वन अपराधों पर निरंतर कार्रवाई जारी

*वन मंडल बालोद द्वारा अवैध परिवहन, आरा मिल, वन्यप्राणी शिकार एवं वन्यप्राणी पक्षी विक्रय के मामलों में की गई कार्रवाई*

रायपुर, 28 जनवरी 2026/ वन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार राज्य में वन्य अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बालोद जिले में वन अपराधों के मामलों पर निरंतर कार्यवाही जारी है।
वन मंडलाधिकारी श्री अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि वन मंडल बालोद अंतर्गत 28 जनवरी 2026 को वन परिक्षेत्र डौण्डीलोहारा में प्राप्त शिकायत के आधार पर साहू आरा मिल, चिल्हाटीकला परिसर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वाहन क्रमांक CG19-H-9654 में कहुआ, हल्दू, मुण्ढी, महुआ, तेन्दू एवं अन्य प्रजातियों के काष्ठ भरे पाए गए। परिवहन से संबंधित किसी भी प्रकार के वैध दस्तावेज प्रस्तुत न किए जाने पर वाहन एवं काष्ठ को जप्त कर वन अपराध दर्ज किया गया। आरा मिल परिसर में अवैध व्यापार एवं अवैध संग्रहण पाए जाने पर भी नियमानुसार कार्रवाई करते हुए औजारों को जप्त किया गया।
उन्होंने बताया कि 27 जनवरी 2026 को वन परिक्षेत्र डौण्डी के वन अमले द्वारा बीट गश्त के दौरान आमाडुला-डौण्डी मुख्य मार्ग पर शाम 7 बजे टाटा माजदा (वाहन क्रमांक CG07-AY-2381) को रोका गया। वाहन चालक ओमप्रकाश, ग्राम बोरगहन द्वारा लगभग 04 चट्टा मिश्रित जलाऊ खोड़ का अवैध परिवहन बिना किसी वैध दस्तावेज के किया जा रहा था। वाहन एवं सामग्री को वन उपज अभिवहन अनुज्ञा नियम, 2001 के तहत जप्त कर वन अपराध दर्ज किया गया।
वन मंडलाधिकारी श्री अग्रवाल ने बताया कि 26 जनवरी 2026 को वन परिक्षेत्र अधिकारी, दल्लीराजहरा को दूरभाष पर सूचना मिली कि गुप्ता चौक, दल्लीराजहरा में वन्यप्राणी तोता का अवैध विक्रय किया जा रहा है। त्वरित कार्रवाई करते हुए वन अमले ने मौके पर पहुंचकर कनेश्वरी बाई (वार्ड 21) तथा जमुना बाई (वार्ड 04) को तोता विक्रय करते पाया। मौके से 09 तोता एवं 02 पिंजरे जप्त कर, वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत वन अपराध दर्ज किया गया।
इसी प्रकार 25 जनवरी 2026 को वन परिक्षेत्र लोहारा के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा ग्राम उरेटा–सिरपुर मार्ग पर गश्त के दौरान शाम 4:46 बजे एक व्यक्ति को जंगली सुअर एवं जंगली बिल्ली का मांस ले जाते हुए पकड़ा गया। जांच में मांस जप्त कर वन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया। उपरोक्त सभी मामलों में नियमानुसार वन अपराध प्रकरण दर्ज कर जांच की कार्रवाई जारी है।

  • Related Posts

    जनसेवा की मिसाल-कृषि महाविद्यालय के छात्रों ने स्वास्थ्य, पशु चिकित्सा और वृक्षारोपण से संवारा गाँव

    जगदलपुर, 13 मार्च 2026/ कुम्हरावंड स्थित शहीद गुंडाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने जन सेवा की एक अनूठी मिसाल…

    Read more

    अंगना म शिक्षा’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन, कलेक्टर मिश्रा ने विजेताओं को किया सम्मानित

    धमतरी, 13 मार्च 2026। समग्र शिक्षा जिला धमतरी द्वारा स्थानीय जींजर लीफ, रूद्री रोड में जिला स्तरीय सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम 2025-26 के अंतर्गत ‘अंगना म शिक्षा’ कार्यक्रम का गरिमापूर्ण आयोजन…

    Read more

    NATIONAL

    राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में 14 और 15 मार्च को होगी बैठक, जीत का फॉर्मूला किया जाएगा सेट

    राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में 14 और 15 मार्च को होगी बैठक, जीत का फॉर्मूला किया जाएगा सेट

    रिपोर्ट का दावा: कोमा में हैं मोजतबा खामेनेई, ईरान के सुप्रीम लीडर ने हमले में एक पैर भी गंवाया

    रिपोर्ट का दावा: कोमा में हैं मोजतबा खामेनेई, ईरान के सुप्रीम लीडर ने हमले में एक पैर भी गंवाया

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता