Ro no D15139/23

अवैध धान के विक्रय पर नियंत्रण हेतु जिला प्रशासन द्वारा की जा रही सतत कार्यवाही

भैंसमा तहसील अंतर्गत 03 स्थानों में हुई कार्यवाही, लगभग  122 क्विंटल धान किया गया जब्त

में मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मंशानुसार समर्थन मूल्य पर पंजीकृत किसानों से धान उपार्जन कार्य तेजी से जारी है।  साथ ही जिले में अवैध धान के विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण लगाने हेतु  जिला प्रशासन द्वारा निरंतर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर  अजीत वसंत’ के मार्गदर्शन  में  एसडीएम कोरबा   सरोज महिलांगे  के निर्देशन में आज  कोरबा  के भैंसमा तहसील अंतर्गत 03 स्थानों पर  कड़ी कार्रवाई की गई एवं लगभग 122.40 क्विंटल धान जब्त किया गया है।
जिसके अंतर्गत  भैंसमा तहसीलदार श्री के के लहरे एवं राजस्व विभाग की टीम द्वारा तहसील अंतर्गत ग्राम गिद्कुंवारी के  किराना व्यवसायी   उसियर यादव पिता पंचम यादव के गोदाम का निरीक्षण के दौरान  बिना वैध दस्तावेज के भंडारित 200 बोरी (लगभग 80 किवंटल ) धान की जब्त कर सुपुर्दनामे की कार्यवाही किया गया है। इसी प्रकार एक अन्य किराना व्यवसायी जितेंद्र अग्रवाल द्वारा किसान राजू बंजारा के घर 80 बोरी ( लगभग 32 क्विंटल) धान अवैध रूप से रखे पाए जाने पर जब्ती की कार्यवाही की गई है। साथ ही कृषि उपज मंडी बरपाली में टोकन सत्यापन के दौरान ग्राम फूलसरी निवासी   एतन सिंह  का 26 बोरी ( लगभग 10.40 क्विंटल) डलवा धान (गर्मी  फसल का ) अमानक स्तर का पाए जाने के कारण  राजस्व विभाग द्वारा जब्त कर कृषि उपज मंडी के सुपुर्द किया गया है।  प्रशासन द्वारा अवैध धान के परिवहन, भंडारण  एवं विक्रय पर आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से यशवंत साहू बने बिजली के उत्पादक और उपभोक्ता

    *- 3 किलोवाट सोलर रूफटॉप संयंत्र से बिजली बिल हुआ शून्य*   *- केंद्र एवं राज्य सरकार से मिली 1.08 लाख रूपए की सब्सिडी*   राजनांदगांव 10 जुलाई 2026। प्रधानमंत्री…

    Read more

    दूरस्थ वनांचल बोराई तक पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, विशेष चिकित्सा शिविर में 243 ग्रामीणों ने लिया उपचार का लाभ”

    31 स्कूली बालिकाओं का हुआ एचपीवी टीकाकरण, राज्य शासन एवं जिला प्रशासन की पहल से सुदृढ़ हो रही ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएं   धमतरी, 10 जुलाई 2026/- राज्य शासन की मंशानुरूप…

    Read more

    NATIONAL

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध