Ro no D15139/23

फ्लोरा मैक्स कम्पनी के माध्यम से महिलाओं से हुए ठगी के सम्बंध में की जा रही निरंतर कार्यवाही

एचडीएफसी बैंक के प्रबंधक, कर्मचारी व संतोषी साहू एवं फिन केयर माइक्रो फाइनेंस बैंक कटघोरा के प्रबंधक व राधिका कैवर्त पर किया गया अपराध दर्ज
योजनाबद्ध तरीके से षडयंत्र कर रकम की ठगी करने के सम्बंध में किया गया प्रकरण पंजीबद्ध

कोरबा 15 जनवरी 2025/फ्लोरा मैक्स कम्पनी के माध्यम से महिलाओं से हुए ठगी के सम्बंध में पुलिस विभाग द्वारा निरंतर कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में आज थाना कोतवाली द्वारा एचडीएफसी बैंक के प्रबंधक, कर्मचारी व संतोषी साहू एवं फिन केयर माइक्रो फाइनेंस बैंक कटघोरा के प्रबंधक व राधिका कैवर्त  एवं अन्य के विरुद्ध योजनाबद्ध तरीके से षडयंत्र कर रकम की ठगी करने के आरोप में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक महिला आवेदक द्वारा थाना कोतवाली में उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन पेश कर प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराई कि राधिका कैवर्त एवं फिन केयर माइक्रो फाइनेंस बैंक कटघोरा के बैंक प्रबंधक द्वारा मिलकर योजनाबद्ध तरीके से फ्लोरा मैक्स कंपनी के टॉप टेन लीडर सरोजनी चंद्रा के अंदर लीडर राधिका कैवर्त व फिन केयर बैंक के प्रबंधक के द्वारा सांठगांठ कर आपस में षडयंत्र कर बिना दस्तावेज को जांच किये 3 हजार रूपए कमीशन लेकर लोन दिलाया गया हैं। राधिका कैवर्त एवं फिन केयर बैंक प्रबंधकों द्वारा मुझे अधिक लाभ का प्रलोभन देकर प्रार्थी से लोन दिलाकर 40 हजार रूपए की ठगी किये हैं।
प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 34/2025 धारा 318(4), 61(1) (ए) बीएनएस का आरोपी फिन केयर माईको फायनेंस बैंक कटघोरा के बैंक प्रबंधक, राधिका कैवर्त निवासी मुड़ापार चौकी मानिकपुर जिला कोरबा के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया तथा इसी प्रकार प्रार्थिया श्रीमती सवित्री पति मानसिंह सेद्राम निवासी बांधापारा लेपरा थाना बांगो द्वारा भी आज थाना में  उपस्थित होकर एक लिखित आवेदन पत्र कर प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराई कि एचडीएफसी बैंक कर्मचारी व प्रबंधक, संतोषी साहू सेमीपाली थाना उरगा निवासी द्वारा मिल कर योजनाबद्ध तरीके से षड़यत्र रच कर 10-15 महिलाओं को इकट्ठा करने को ये लोग एक राय होकर बोले, तब प्रार्थिया अपने जेठानी चंद्रकला के निवास में बैठ कर फ्लोरा मैक्स कंपनी के पाम्पलेट और सामानों के विषय में अवगत कराई तथा 30-30 हजार रूपये इकट्ठा करो जिसके एवज में 40 हजार रूपये का सामान मिलेगा और महिलाओं को लोन एचडीएफसी बैंक से दिलाई तथा उक्त पैसे को निकाल कर सभी महिलाएं 30-30 हजार रूपये फ्लोरा मैक्स कंपनी में जमा कर रसीद ली, इस प्रकार एचडीएफसी बैंक का लखन निषाद एवं संतोषी साहू के साथ मिल कर सांठगांठ कर षडयंत्र  कर लोगों को 30-30 हजार रूपये का लोन दिला कर धोखाधड़ी किया गया। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 35/2025 धारा 318(4), 61(1) (ए) बीएनएस का आरोपी एचडीएफसी बैंक कर्मचारी लखन निषाद व प्रबंधक संतोषी साहू एवं अन्य के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

  • Related Posts

    कृषि विभाग द्वारा किसानों को कराया गया शैक्षणिक भ्रमण

    राजनांदगांव 04 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कृषि विभाग की आत्मा योजना अंतर्गत तहसील कुमरदा क्षेत्र के कृषकों को अन्य जिलों में प्रगतिशील कृषकों के फार्म एवं खेतों का शैक्षणिक…

    Read more

    महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक आदर्श कन्या शाला के भवन निर्माण हेतु 121.16 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

    राजनांदगांव 04 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक आदर्श कन्या शाला के भवन निर्माण हेतु 121.16 लाख रूपए की…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?