Ro no D15139/23

खाद्य प्रतिष्ठानों का संचालन खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार किए जाने हेतु सतत् कार्यवाही जारी माँ आईस फैक्ट्री पत्थलगांव और रिलांयस स्मार्ट पांइट जशपुर में किए गए औचक निरीक्षण

 

जशपुरनगर 23 मार्च 2026/ आगामी ग्रीष्मकाल के मद्देनजर नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ के आदेशानुसार एवं कलेक्टर  रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिलें में विनिर्माण करके विक्रय किये जा रहे पानी पाउच, मिनरल वाटर, आईस कैण्डी, आईस एवं आइसक्रीम की गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का संचालन खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार किये जाने हेतु सतत् कार्यवाही शुरु कर दी गई हैं।
इस क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा विगत दिवस 20 मार्च 2026 को पत्थलागांव विकासखण्ड में स्थिति माँ आईस फैक्ट्री में औचक छापेमार कार्यवाही की गई। जिस पर मौके पर भारी मात्रा में आईस कैण्डी का विनिर्माण किया जाना पाया गया, उक्त आईस कैण्डी को सेवन मुख्य तौर पर छोटे बच्चों के द्वारा किया जाता है। खाद्य सुरक्षा की टीम द्वारा मौका निरीक्षण के समय माँ आईस फैक्ट्री में आईस कैण्डी का विनिर्माण खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 एवं विनियम, 2011 के मानकों के आधार पर नहीं किया जाना पाया गया। जिस पर गुणवत्ता की शंका मौके पर दो, आइस कैण्डी, भीम का मैंगो फ्लेवर आईस कैण्डी ग्रीन और आरेंज का नमूना संकलित कर जॉच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, रायपुर भेजा गया, जिसकी रिपोर्ट प्राप्त होने पर संबंधित फर्म पर विधिक कार्यवाही शुरु की जाएगी। इसके अतिरिक्त विनिर्माण प्रक्रिया में कमियों, गुणवत्ता में शंका एवं खाद्य सुरक्षा एवं मानक (लैबलिंग एवं डिसप्ले ) विनियम, 2020 के प्रावधानों का परिपालन नहीं पाये जाने के कारण मौके पर भारी मात्रा में विक्रय हेतु बनाकर रखे पाये गये आईस कैण्डी कुल 147 बोरा वजन लगभग 2000 किलोग्राम, मूल्य लगभग 15 हजार रुपये,  की जब्ती बनाते हुये विनिर्माता श्री  हैप्पी गर्ग की अभिरक्षा में आगामी आदेश तक अभिग्रहित किया गया एवं खाद्य विनिर्माता को आगामी आदेश तक तत्काल प्रभाव से आईस कैण्डी का विनिर्माण नहीं करने का सख्त निर्देश दिया गया।
नवरात्रि एवं त्यौहार के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा 21 मार्च 2026 को रिलांयस स्मार्ट पांइट, चंद्रराज काम्पलेक्स, मेन रोड़, जशपुर नगर का औचक निरीक्षण करते हुये शंका के आधार पर खजूर, सेवई, मिक्स फूट्स जूस एवं टोमेटो सार्स कुल चार नमूना संकलित कर जॉच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, रायपुर भेजा गया, जिसकी रिपोर्ट प्राप्त होने पर रिपोर्ट के आधार पर संबंधित फर्म पर विधिक कार्यवाही शुरु की जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग जिलें में सभी को मानक, सही एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराये जाने के लिये प्रतिबद्ध हैं तथा इस बात को सुनिश्चित करने के लिये जिलें में स्थित सभी खाद्य प्रतिष्ठानों पर कार्यवाही एवं निरीक्षण सतत् जारी रहेंगी। विभाग की ओर उल्लेखित कार्यवाही में श्री. सागर दत्ता, अभिहित अधिकारी, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुश्री राखी ठाकुर नमूना सहायक श्रीमती अंजलि नायक मौजूद रहे।

  • Related Posts

    उद्योग मंत्री देवांगन के जन्मदिन पर बधाई देने कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों का उमड़ा हुजूम, जगह-जगह अभिनंदन एवं स्वागत

    *सर्वमंगला मंदिर में पूजन अर्चना कर लिया आशीर्वाद, भंडारा में शामिल हुए अधिक संख्या में क्षेत्रवासी* रायपुर 12 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कोरबा नगर विधायक और छग शासन के…

    Read more

    ग्रामीण विकास को नई रफ्तार: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ में करोड़ों के कार्यों की दी सौगात

    *05 ग्रामों में सड़क, सामुदायिक भवन और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन* *“गांव चलो अभियान” के तहत जनसंवाद, समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष जोर* रायपुर,…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब