Ro no D15139/23

मेघा–सिगपुर–दुगली मार्ग का उन्नयन कार्य प्रगति पर, ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत

धमतरी, 23 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुविधा को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से मेघा–सिगपुर–दुगली मार्ग में 7 किलोमीटर सड़क की मरम्मत एवं आवश्यकतानुसार डामरीकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। यह कार्य ग्रामीणों की मांग के अनुरूप विशेष मद के तहत 148.73 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत किया गया है, जो वर्तमान में प्रगति पर है और मार्च माह तक पूर्ण होने की संभावना है।

उक्त मार्ग लंबे समय से क्षतिग्रस्त होने के कारण स्थानीय नागरिकों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। विशेष रूप से ग्रामीणों को विकासखण्ड मुख्यालय एवं जिला मुख्यालय तक पहुंचने में परेशानी होती थी। अब मरम्मत एवं उन्नयन कार्य पूर्ण होने के पश्चात क्षेत्र के लोगों को सुगम, सुरक्षित एवं तेज यातायात की सुविधा उपलब्ध होगी।

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि शासन की प्राथमिकता ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण किया जाए, ताकि आमजन को इसका शीघ्र लाभ मिल सके।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि सड़क निर्माण से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को भी गति मिलेगी। साथ ही किसानों, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों को दैनिक गतिविधियों में सहूलियत प्राप्त होगी।

जिला प्रशासन द्वारा सतत मॉनिटरिंग के माध्यम से कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति सुनिश्चित की जा रही है।

  • Related Posts

    सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा से गूंजेगा छत्तीसगढ़ का सांस्कृतिक गौरव

    1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ   अम्बिकापुर 21 जून 2026/ भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के…

    Read more

    पर्यटन स्थल मैनपाट में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ सामूहिक योगाभ्यास,120 से अधिक लोगों ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    जिले के सभी विकासखंडों एवं ग्राम पंचायतों में आयोजित हुए योग कार्यक्रम   अम्बिकापुर 21 जून 2026/ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सरगुजा जिले के सभी विकासखंडों एवं ग्राम…

    Read more

    NATIONAL

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा