Ro no D15139/23

उर्वरक विक्रय परिसरों / कृषि केन्द्रों पर कृषि विभाग की लगातार कार्रवाई

जिले में रासायनिक उर्वरकों का 92 प्रतिशत वितरण, संग्रहण केन्द्रों से समितियों की मांग अनुरूप किया जा रहा भण्डारण

कृषि आदान विक्रेताओं तथा सहकारी समितियों का निरीक्षण
लायसेंस निरस्तीकरण व कारण बताओं नोटिस जारी
धमतरी, 30 अगस्त 2025/–. कृषकों को रासायनिक उर्वरक की सुगम आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा कालाबाजारी एवं अधिक मूल्य पर विक्रय को रोकने हेतु कृषि विभाग द्वारा धमतरी जिले में सतत औचक निरीक्षण की कार्यवाही की जा रही है। संचालक कृषि श्री राहुल देव के मार्गदर्शन एवं कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशन में उपसंचालक कृषि एवं अनुविभागीय कृषि अधिकारियों के नेतृत्व में जिले के सहकारी एवं निजी विक्रय केन्द्रों पर शनिवार देर रात भी छापेमार कार्यवाही की गई।
अप संचालक कृषि मोनेश साहू ने बताया कि जिले के कुरूद एवं भखारा क्षेत्र के दर्जनभर कृषि आदान विक्रेताओं तथा सहकारी समितियों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान महामाया ट्रेडर्स, कोर्रा में पीओएस मशीन में स्टॉक प्रदर्शित होने के बावजूद गोदाम में भौतिक उर्वरक उपलब्ध नहीं पाया गया, जो उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 का उल्लंघन है। इस पर लायसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही की जा रही है।
इसी प्रकार जय मरेवापाट कृषि केन्द्र नारी, लोकनाथ कृषि केन्द्र नारी, चन्द्राकर कृषि केन्द्र कुहकुहा एवं बालाजी कृषि केन्द्र कोर्रा में स्त्रोत प्रमाण पत्र अनुमोदन न कराए जाने एवं प्रावधानों का पालन न करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। तीन दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया है तथा सभी विक्रेताओं को कड़ी चेतावनी दी गई है।

उर्वरक वितरण की स्थिति

जिले में सहकारी समितियों के माध्यम से रासायनिक उर्वरकों का 92 प्रतिशत वितरण किया जा चुका है।
• डी.ए.पी. : 10,600 मे.टन लक्ष्य के विरुद्ध 8,246.25 मे.टन आपूर्ति, 7,347.50 मे.टन वितरण
• यूरिया : 15,500 मे.टन लक्ष्य के विरुद्ध 16,005.53 मे.टन आपूर्ति, 14,903.25 मे.टन वितरण
• एन.पी.के. : 4,800 मे.टन लक्ष्य के विरुद्ध 4,164.90 मे.टन आपूर्ति, 4,001.50 मे.टन वितरण
• एस.एस.पी. : 4,100 मे.टन लक्ष्य के विरुद्ध 6,876.35 मे.टन आपूर्ति, 6,369.60 मे.टन वितरण
• एम.ओ.पी. : 1,380 मे.टन लक्ष्य के विरुद्ध 1,679.15 मे.टन आपूर्ति, 1,508.10 मे.टन वितरण

वर्तमान में सहकारी समितियों में 2,842.24 मे.टन तथा पांच संग्रहण केन्द्रों (धमतरी, भाठागांव, भखारा, मगरलोड एवं नगरी) में 959 मे.टन उर्वरक उपलब्ध है, जिसे समितियों की मांग के अनुसार भण्डारित किया जा रहा है।

नैनो उर्वरकों को बढ़ावा

कृषि विभाग द्वारा तरल एवं नैनो उर्वरकों के उपयोग को प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिले की सहकारी समितियों में पर्याप्त मात्रा में नैनो यूरिया एवं नैनो डी.ए.पी. का भण्डारण किया गया है, जिसे किसान परंपरागत उर्वरकों के विकल्प के रूप में उपयोग कर सकते हैं।

सतत निगरानी एवं कार्रवाई
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार विभागीय अधिकारियों एवं उर्वरक निरीक्षकों की टीमों को निजी व्यापारियों की दुकानों पर सतत निगरानी हेतु तैनात किया गया है। कालाबाजारी, जमाखोरी या अधिक मूल्य पर विक्रय की शिकायत मिलने पर कठोर कार्यवाही की चेतावनी दी गई है।

  • Related Posts

    एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत प्रभारी मंत्री ने किया पौधारोपण

      धमतरी, 17 जून 2026//-राजस्व एवं जिला प्रभारी मंत्री श्री टंकराम वर्मा आज धमतरी जिले के संबलपुर स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र के समीप आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशाला एवं कृषि मेला…

    Read more

    राजस्व एवं जिला प्रभारी मंत्री  टंकराम वर्मा ने प्राकृतिक खेती को बताया स्वस्थ, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत का आधार

    राजस्व एवं जिला प्रभारी मंत्री  टंकराम वर्मा ने प्राकृतिक खेती को बताया स्वस्थ, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत का आधार संबलपुर में आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशाला एवं कृषि मेला में किसानों…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत