Ro no D15139/23

राष्ट्रीय खेल दिवस पर :तीन दिवसीय खेल महोत्सव संपन्न

*फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत हुआ विविध खेलों का संगम – योग, साइकिल रैली और प्रतियोगिताओं में उमड़ा उत्साह*

*खेल से मिलता है जीवन का मंत्र:-महापौर श्री रोहरा*

*धमतरी, 31 अगस्त 2025।हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती (29 अगस्त) के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस एवं फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत 29 से 31 अगस्त तक जिला मुख्यालय धमतरी में तीन दिवसीय खेल महोत्सव का आयोज संपन्न हुआ । मोर खेल, मोर गौरव” थीम पर आयोजित इस महोत्सव में रस्साकशी, दौड़, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन, तीरंदाजी एवं शतरंज जैसे विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताएँ संपन्न हुईं।*

*योग और साइकिल रैली*

*आज प्रातः 7 बजे मकई गार्डन, धमतरी में योगाभ्यास का आयोजन किया गया, जिसमें पुरुष, महिला वर्ग सहित वरिष्ठ नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। योगाभ्यास के माध्यम से शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य की महत्ता पर विशेष बल दिया गया।*
इसी समय “संडे ऑन सायकल – मोर खेल, मोर गौरव” थीम पर साइकिल रैली का आयोजन हुआ। महापौर श्री रामू रोहरा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। यह रैली इंडोर स्टेडियम आमातालाब से प्रारंभ होकर लक्ष्मी निवास, विंध्यवासिनी मंदिर, गणेश चौक सदर बाजार, जैन मंदिर, इतवारी बाजार और गौरव पथ से होते हुए पुनः इंडोर स्टेडियम में संपन्न हुई। इस रैली ने फिटनेस व पर्यावरण संरक्षण दोनों का संदेश दिया।* विशिष्ट अतिथि श्रीमती कौशल्या देवांगन, श्री कुलेश सोनी, पिंटु यादव, श्री तल्लीन पुरी गोस्वामी, श्रीमती चन्द्रभागा साहू, श्रीमती विभा चन्द्राकर, श्री लक्ष्मण साहू, श्री शिरोमणी राव घोरपड़े सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे|

*खिलाड़ियों की उमंग और प्रतिभा*

*तीन दिवसीय खेल महोत्सव के दौरान बालक/बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं का उद्देश्य बच्चों और महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना, स्वास्थ्य जागरूकता को प्रोत्साहित करना और छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना रहा। विजेता खिलाड़ियों को प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।*

*खेल से मिलता है जीवन का मंत्र*

*विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए महापौर श्री रामू रोहरा ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि यह आपसी भाईचारे, अनुशासन और जीवन में सफलता की ओर प्रेरित करते हैं। हारने वाला भी हार से सीखकर अगली बार जीत सकता है। यही खेल भावना खिलाड़ियों को आगे बढ़ाती है। राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का अवसर ऐसे आयोजनों से ही मिलता है।*
*उन्होंने कहा कि “फिट इंडिया मूवमेंट केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी जीवनशैली का हिस्सा है। जब युवा फिटनेस और खेलों की ओर अग्रसर होंगे, तो समाज और देश दोनों मजबूत बनेंगे। हम सभी संकल्प लें कि स्वास्थ्य और फिटनेस को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएँ और दूसरों को भी प्रेरित करें।* उन्होंने राष्ट्रीय खेल आयोजन के लिए जिला प्रशासन और जिला खेल विभाग को बधाई दी ।

* समापन व आभार*
*कार्यक्रम का संचालन श्री राजकुमार सिन्हा ने किया। आयोजन में नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस विभाग धमतरी सहित विभिन्न नागरिकों का विशेष सहयोग रहा। समापन अवसर पर प्रभारी सहायक खेल अधिकारी श्री जे.पी. देव ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, विभागों एवं मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।*

  • Related Posts

    ग्राम बिंद्रा नवगांव में 1.5 एकड़ शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया गया

      धमतरी, 15 जून 2026। कलेक्टर के निर्देशानुसार आज राजस्व विभाग, पुलिस विभाग एवं ग्राम पंचायत की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम बिंद्रा नवगांव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।…

    Read more

    किसानों के हित में कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई : अधिक मूल्य पर उर्वरक विक्रय करने वाले प्रतिष्ठानों पर शिकंजा

    859 बोरी रासायनिक उर्वरक एवं 700 बोरी जैविक खाद जब्त, 03 उर्वरक लाइसेंस निलंबित   धमतरी, 14 जून 2026/ खरीफ सीजन के दौरान किसानों को निर्धारित दर पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरक…

    Read more

    NATIONAL

    क्या आपका पुराना नंबर किसी और को मिल गया? बैंक OTP, ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट गलत हाथों में जाने से ऐसे बचाएं

    क्या आपका पुराना नंबर किसी और को मिल गया? बैंक OTP, ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट गलत हाथों में जाने से ऐसे बचाएं

    परमाणु कार्यक्रम पर भी बनेगा निगरानी तंत्र डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि यह समझौता क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत करेगा.

    परमाणु कार्यक्रम पर भी बनेगा निगरानी तंत्र डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि यह समझौता क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत करेगा.

    अमेरिका-ईरान समझौते का ऐलान, ट्रंप-ईरान ने किया कंफर्म; फिर खुलेगा होर्मुज, 19 जून को डील पर होंगे हस्ताक्षर

    अमेरिका-ईरान समझौते का ऐलान, ट्रंप-ईरान ने किया कंफर्म; फिर खुलेगा होर्मुज, 19 जून को डील पर होंगे हस्ताक्षर

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC