Ro no D15139/23

पमशाला-सराईटोला मार्ग निर्माण के लिए अनुबंध नहीं करने पर ठेकेदार की अमानत राशि राजसात

3 मार्च को पुनः खुलेगी निविदा
सड़क में आवागमन सुगम बनाने गड्डों को किया जा रहा समतल

जशपुरनगर 19 फरवरी 2026/ लोक निर्माण विभाग संभाग पत्थलगांव द्वारा पमशाला से सराईटोला मार्ग निर्माण की तथ्यात्मक स्थिति स्पष्ट की गई है। कार्यपालन अभियंता, लोक निर्माण विभाग, संभाग पत्थलगांव ने बताया कि पमशाला से सराईटोला मार्ग (लंबाई 11.50 किमी) प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित हुआ है। मार्ग की अत्यंत जर्जर स्थिति को देखते हुए इसके पुनर्निर्माण एवं चौड़ीकरण हेतु वर्ष 2024-25 के प्रथम अनुपूरक बजट में शामिल कर 2396.94 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त की गई थी। इसके पश्चात 2322.58 लाख रुपये की तकनीकी स्वीकृति मिलने पर विधिवत निविदा आमंत्रित की गई। निविदा प्रक्रिया में केपकॉन प्रोजेक्ट प्रा. लि., जशपुर द्वारा 20.11 प्रतिशत कम दर (एस.ओ.आर. से) प्रस्तुत की गई, जिसे शासन द्वारा स्वीकृति प्रदान करते हुए अनुबंध निष्पादन हेतु स्वीकृति पत्र जारी किया गया। साथ ही ठेकेदार को 15 दिवस के भीतर असंतुलित राशि जमा कर अनुबंध करने के निर्देश दिए गए थे।
किन्तु निर्धारित समयावधि में अनुबंध नहीं किए जाने के कारण निविदा शर्तों  के अनुसार ठेकेदार की 5.00 लाख रुपये की अमानत राशि शासन के पक्ष में राजसात कर ली गई है। इसके उपरांत नियमानुसार पुनः निविदा आमंत्रित की गई है, जिसकी निविदा 03 मार्च 2026 को खोली जाएगी। न्यूनतम दर प्राप्त होने पर कार्यादेश जारी कर निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
कार्यपालन अभियंता ने स्पष्ट किया है कि पुनर्निर्माण कार्य के दौरान वर्तमान डामरीकरण सतह को उखाड़ना आवश्यक होगा। इसी कारण मार्ग में बने गड्ढों को निरंतर मुरूम एवं जी.एस.बी. सामग्री से भरकर आवागमन सुचारू बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है। वर्तमान में मार्ग की स्थिति संतोषप्रद है। चौड़ीकरण एवं पुनर्निर्माण पूर्ण होने के बाद क्षेत्रवासियों को सुरक्षित एवं सुगम यातायात की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।

  • Related Posts

    घरेलू एलपीजी के दुरुपयोग व कालाबाजारी पर जिला प्रशासन की सख्ती

     कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग ने की कार्यवाही 350 से अधिक गैस सिलेंडर जब्त रायपुर, 12 मार्च 2026। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार खाद्य विभाग रायपुर के संयुक्त…

    Read more

    *”प्रोजेक्ट धड़कन” के अंतर्गत बच्चों की हुई निःशुल्क हृदय जांच, 1090 बच्चों की हुई स्क्रीनिंग*

    रायपुर, 12 मार्च 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार, जिला प्रशासन रायपुर द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए चलाई जा रही योजना “प्रोजेक्ट धड़कन” के अंतर्गत ज़िले…

    Read more

    NATIONAL

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    राज्यसभा चुनाव: 5वीं सीट पर शह-मात तेज, तेजस्वी से मिले AIMIM अध्यक्ष, आज एनडीए की अहम बैठक

    राज्यसभा चुनाव: 5वीं सीट पर शह-मात तेज, तेजस्वी से मिले AIMIM अध्यक्ष, आज एनडीए की अहम बैठक

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम