Ro no D15139/23

जिले में बाढ़ आपदा प्रबंधन हेतु नियंत्रण कक्ष स्थापित नोडल अधिकारियों की नियुक्ति सहित हेल्पलाइन नंबर्स जारी


जगदलपुर, 17 जून 2026/
 जिले में आगामी मानसून सीजन के दौरान बाढ़ आपदा प्रबंधन सहित आम जनता की सुरक्षा और आपातकालीन स्थितियों में तुरंत सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से जिला स्तर और तहसील कार्यालयों के अंतर्गत बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। साथ ही उक्त बाढ़ नियंत्रण कक्ष हेतु नोडल और सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। जिसके तहत कलेक्टोरेट जगदलपुर में जिला स्तरीय बाढ़ आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष हेतु डिप्टी कलेक्टर सुश्री हीरा गवर्ना मोबाइल नंबर 94792-63268 को नोडल अधिकारी और अधीक्षक भू-अभिलेख श्री मोहनलाल भारद्वाज मोबाइल नंबर 82340-85961 को सहायक नोडल अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है।

इसी तरह जिले के अंतर्गत सभी तहसील स्तर में भी बाढ़ आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं और संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसके तहत तोकापाल तहसील में नायब तहसीलदार श्री गजेन्द्र सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जिनसे दूरभाष नंबर 07782-299800 पर संपर्क किया जा सकता है। बकावण्ड तहसील में नायब तहसीलदार श्री सुनील कुमार ध्रुव (मो. नं. 89821-85621) और लोहण्डीगुड़ा तहसील में नायब तहसीलदार सुश्री खुशबू नेताम (मो. नं. 83050-17218) को नोडल अधिकारी बनाया गया है। वहीं जगदलपुर तहसील कार्यालय के अंतर्गत तहसीलदार श्री राहुल कुमार गुप्ता (मो. नं. 62635-50976) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जिनकी सहायता के लिए नायब तहसीलदार श्री डोमनलाल सहारे (मो. नं. 62618-23395) और श्री लखीराम पाण्डे (मो. नं. 75873-36665) को सहायक नोडल अधिकारी के रूप में जिम्मेदारी दी गई है।

इसी तरह बास्तानार तहसील में राजस्व निरीक्षक श्री राजेश कुमार तिवारी (मो. नं. 83196-57457) को नोडल और श्री पवन कुमार नेताम (मो. नं. 79996-44566) को सहायक नोडल अधिकारी का दायित्व मिला है। दरभा तहसील में नायब तहसीलदार श्री जयंत कुमार (मो. नं. 88178-22554), बस्तर तहसील में श्रीमती फूलबती भूआर्य (मो. नं. 75669-66955) और नानगुर तहसील में नायब तहसीलदार श्री रोहन बिसी (मो. नं. 82249-67272) को नोडल अधिकारी के रूप में तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त भानपुरी तहसील में नायब तहसीलदार श्री चन्द्रकुमार साहू (मो. नं. 78698-24115) को नोडल अधिकारी तथा राजस्व निरीक्षक श्री मुकेश कोर्राम (मो. नं. 85448-12513) को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि करपावण्ड तहसील में राजस्व निरीक्षक श्री देवेन्द्र श्रीवास (मो. नं. 70007-87094) को नोडल अधिकारी के रूप में जिम्मेदारी दी गई है। जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे बाढ़ या जलभराव जैसी किसी भी आपातकालीन स्थिति में सहायता हेतु अपने नजदीकी क्षेत्र के इन संबंधित दूरभाष और मोबाइल नंबरों पर तुरंत संपर्क कर सकते हैं।

  • Related Posts

    पहाड़ी कोरवा समुदाय के 25 सदस्यों के लिए 125 केज कल्चर एवं 5 बायोफ्लॉक तालाबों की होगी स्थापना

      रायपुर. 13 अगस्त 2026. कोरबा जिला प्रशासन द्वारा विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय के आर्थिक सशक्तीकरण एवं आजीविका के स्थायी साधन उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल…

    Read more

    हर घर तिरंगा अभियान : मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

      रायपुर, 13 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में चल रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर में गुरुवार को महिला एवं बाल…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां