
जिला स्तरीय कंट्रोल कमांड सेंटर कंपोजिट बिल्डिंग कार्यालय कलेक्टर खाद्य शाखा कक्ष क्रमांक 04 में संचालित होगा। जिस हेतु अपर कलेक्टर श्री अमृत लाल ध्रुव को नोडल अधिकारी एवं जिला खाद्य अधिकारी श्री एस.बी. कामठे को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। समय प्रातः 06ः00 से दोपहर 02ः00 बजे तक शा.उ.मा.वि. केदारपुर अम्बिकापुर के सहायक ग्रेड-02 श्री अरूण तिर्की, शिक्षा विभाग कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी अम्बिकापुर के सहायक ग्रेड-02 श्री दीपक कुमार सिन्हा एवं जल संसाधान विभाग अम्बिकापुर के सहायक ग्रेड-03 श्री शम्भूनाथ चक्रवर्ती की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार 02ः00 बजे से रात्रि 10ः00 बजे तक अल्प बचत शाखा के सहायक ग्रेड-03 श्री विनोद भास्कर, उद्यान विभाग अम्बिकापुर के सहायक ग्रेड-02 श्री आशुतोष तिवारी एवं डाईट अम्बिकापुर के सहायक ग्रेड-03 श्री आशीषन तिर्की की डयूटी लगाई गई है। उक्त गठित दल के द्वारा प्रतिदिन कृषकों/अन्य से प्राप्त होने वाली शिकायतों/समस्याओं को पंजी में दर्ज किया जाएगा तथा प्राप्त शिकायतों की जानकारी प्रतिदिन कार्यालय (खाद्य शाखा) एवं जिला स्तरीय कंट्रोल एण्ड कमांड सेंटर से संबंधित अधिकारियों को दी जाएगी।








