Ro no D15139/23

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के प्रस्तावित आगमन की तैयारियों को लेकर प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ली संभागस्तरीय बैठक

आवश्यक तैयारियों पर हुई चर्चा

अम्बिकापुर 06 नवम्बर 2025/
  जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के सरगुज़ा जिले में आगामी 20 नवम्बर को प्रस्तावित आगमन की आवश्यक तैयारियों के सम्बन्ध में आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने गुरुवार को संभागायुक्त कार्यालय में संभागस्तरीय बैठक ली। बैठक में सरगुजा संभागायुक्त श्री नरेन्द्र दुग्गा, सरगुजा पुलिस महानिरीक्षक श्री दीपक झा, सम्भाग के समस्त जिलों के कलेक्टर, एसपी, सीईओ जिला पंचायत सहित सम्बंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में श्री बोरा द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रम पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में जनजातीय संस्कृति को प्रदर्शित करने हेतु विकास प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसके लिए थीम आधार पर तैयारी शुरू कर ली  जाए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में जनजातियों हेतु कुछ योजनाओं का शुभारंभ भी किया जाना है। जनजाति प्रमुख एवं उप जनजाति तथा विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के प्रमुखों का सम्मान किया जाएगा, इस हेतु जिन्हें सम्मानित किया जाना है उनका चयन कर लें। उन्होंने इस अवसर पर आयोजित होने वाले संगोष्ठी, जनजातीय लोक नृत्य महोत्सव, शहीद वीर नारायण सिंह लोक कला महोत्सव नृत्य प्रतियोगिता का राज्य स्तरीय समापन आदि पर चर्चा की गई। बैठक में श्री बोरा ने कहा कि यह हमारे लिए बहुत गर्व का अवसर है कि देश की राष्ट्रपति का पहली बार सरगुज़ा सम्भाग में आगमन हो रहा है। सभी विभागों के समन्वय से आपसी सहभागिता के साथ आयोजन को सफल बनाएं। इस दौरान प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल पर टेंट पंडाल की व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, आवागमन, यातायात, पार्किंग, रूट चार्ट , सर्किट हाउस, हेलिपैड, सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाओं सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से सुगम हुआ सिधमा का सफरः ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

    अम्बिकापुर 26 अप्रैल 2026/  (IMNB NEWS AGENCY ) प्रदेश सरकार की ’मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना’ सरगुजा जिले के दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों के लिए एक बड़ी राहत…

    Read more

    पहाड़ी कोरवा बेटी शाम कुमारी के सपनों को मिले पंख पढ़ाई के साथ मिला रोजगार

      रायपुर, 26 अप्रैल 2026/ छत्तीसगढ़ की विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय की महिलाएं, सरकारी योजनाओं और अपनी मेहनत के दम पर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम कर रही…

    Read more

    NATIONAL

    क्या ये अरूण साव का मजाक है? कांग्रेस पे दोहरी मार-तारीख दो और चार, दुष्कर्म के रेट ने कराया नाईन्टी परसेन्ट मतदान, कोई परेशान करेगा तो उसकी डाॅट, डाॅट, डाॅट-राजनाथ सिंह वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    गढ़वा: पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रंका में नए निबंधन कार्यालय की मांग

    गढ़वा: पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रंका में नए निबंधन कार्यालय की मांग

    मिसाइल डिस्ट्रॉयर USS राफेल पेराल्टा ने रोका ईरानी जहाज, US की समुद्री नाकेबंदी से बढ़ी टेंशन

    मिसाइल डिस्ट्रॉयर USS राफेल पेराल्टा ने रोका ईरानी जहाज, US की समुद्री नाकेबंदी से बढ़ी टेंशन

    ईरान का ट्रंप को करारा जवाब; कहा- घेराबंदी खत्म करो, दबाव में नहीं झुकेंगे

    ईरान का ट्रंप को करारा जवाब; कहा- घेराबंदी खत्म करो, दबाव में नहीं झुकेंगे

    सीएम सम्राट आज पेश करेंगे विश्वास मत, जानिए कितने विधायकों के समर्थन की है जरूरत

    सीएम सम्राट आज पेश करेंगे विश्वास मत, जानिए कितने विधायकों के समर्थन की है जरूरत

    बंगाल चुनाव 2026: वोटिंग के बीच गरजे पीएम मोदी- झालमुड़ी मैंने खायी, झाल टीएमसी को लगी

    बंगाल चुनाव 2026: वोटिंग के बीच गरजे पीएम मोदी- झालमुड़ी मैंने खायी, झाल टीएमसी को लगी