Ro no D15139/23

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी कर अद्यतन, स्वच्छ एवं त्रुटि रहित मतदाता सूची के निर्माण में सहयोग करने की अपील

राजनांदगांव 08 नवम्बर 2025। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026) के तहत गणना पत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) भरने की तिथि 4 नवम्बर से 4 दिसम्बर 2025 तक निर्धारित की गई है। छत्तीसगढ़ के सभी मतदाताओं से मतदाता सूची में दर्ज अपने नाम को सत्यापन कराने हेतु ECINET मोबाईल एप या voters.eci.gov.in के माध्यम से ऑनलाईन तरीके से गणना पत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) भरा जा सकता है। इसके साथ ही संबंधित मतदान केन्द्र के बूथ लेवल अधिकारी के पास भी ऑफलाईन माध्यम से गणना पत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) भर कर जमा कर सकते है। विगत एसआईआर 2023 की मतदाता सूची वेबसाईट voters.eci.gov.in एवं election.cg.gov.in/deoportal पर उपलब्ध है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी कर अद्यतन, स्वच्छ एवं त्रुटि रहित मतदाता सूची के निर्माण में अपना सहयोग करने की अपील की गई है। गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फार्म) भरने की अवधि 4 नवम्बर से 4 दिसम्बर 2025 तक है। मसौदा मतदाता सूची का प्रकाशन 9 दिसम्बर 2025 को किया जाएगा। दावा आपत्ति करने की अवधि 9 दिसम्बर 2025 से 8 जनवरी 2026 तक है। नोटिस चरण (सुनवाई और सत्यापन) की अवधि 9 दिसम्बर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 7 फरवरी 2026 को किया जाएगा। गणना पत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) भरने में किसी भी प्रकार की कोई कठिनाई के समाधान के लिए होने पर टोल फ्री नंबर 1950 पर संपर्क कर सकते है। इसके साथ अपने मतदान केन्द्र के बूथ लेवल अधिकारी से भी संपर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    ग्राम बोरतलाव घटना की प्रशासनिक जांच के लिए अधिकारियों ने किया घटनास्थल का संयुक्त निरीक्षण

    राजनांदगांव 22 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार ग्राम बोरतलाव में तीन बच्चों की डूबने से हुई मृत्यु की घटना की प्रशासनिक जांच के क्रम में अपर कलेक्टर…

    Read more

    पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सूर्य सखियों को दिया गया प्रशिक्षण

    राजनांदगांव 22 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव की उपस्थिति में जिला पंचायत सभाकक्ष में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत स्वसहायता समूह की सदस्यों को सूर्य सखी…

    Read more

    NATIONAL

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना  वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…