Ro no D15139/23

गुरू श्री गुरू तेग बहादुर जी ने मानवता की रक्षा के लिए दिया अपना बलिदान : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

*- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह हिन्द दी चादर धंन धंन श्री गुरू तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित श्लोक महला 9वां के सामूहिक पठन कार्यक्रम में हुए शामिल*

राजनांदगांव 08 नवम्बर 2025। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में गुरुजी संगत वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित हिन्द दी चादर धंन धंन श्री गुरू तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित श्लोक महला 9वां के सामूहिक पठन कार्यक्रम में शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि 9वें सिख गुरू श्री गुरू तेग बहादुर जी महान योद्धा, आध्यात्मिक व्यक्तित्व, मातृभूमि को समर्पित थे, जिनके कारण उन्हें हिन्द दी चादर कहा जाता है। ऐसे व्यक्तित्व को मैं नमन करता हूं, प्रणाम करता हंू। उन्होंने कहा कि आज के इस आयोजन ने स्टेट के वल्र्ड बुक ऑफ रिकार्ड में कीर्तिमान स्थापित करते हुए राजनांदगांव जिला को गौरवान्वित किया है। जिसके लिए गुरूजी संगत वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों, श्रद्धालु एवं राजनांदगांव के नागरिकों को बहुत बधाई। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में सभी समाज के लोग उपस्थित है। यह मेरे लिए गौरवशाली क्षण है और आपने इस आयोजन को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। इसके लिए बधाई एवं शुभकामनाएं।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि आज का यह अवसर प्रेरणादायक है। हमको कुछ सीखना है, आगे वाली पीढिय़ों को कुछ समझाना है और धर्म की रक्षा के लिए मुगलों के अत्याचार के खिलाफ संघर्ष करते हुए चुनौतीपूर्ण स्थितियों के बावजूद मजबूती से खड़े रहे। गुरू श्री गुरू तेग बहादुर जी ने मानवता की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया। देश की एकता और अखंडता के लिए हमारे गुरूओं ने जो बलिदान दिया है, वह अद्भुत है। इस दौरान महापौर मधुसूदन यादव, पूर्व महापौर श्रीमती हेमा देशमुख, अध्यक्ष गुरुजी संगत वेलफेयर सोसाइटी श्री मोहन सिंह ढल्ला, श्री कोमल सिंह राजपूत, श्री खूबचंद पारख, श्री सचिन बघेल, श्री संतोष अग्रवाल, श्री सैंकी बग्गा, श्री बलदेव सिंह भाटिया, पद्मश्री पुखराज बाफना, डायरेक्टर एबीस ग्रुप श्री बहादुर अली सहित बड़ी संख्या में नागरिक एवं बच्चे उपिस्थत थे।
क्रमांक 40 ——————–

  • Related Posts

    राजनांदगांव जिले में अब तक 4333.2 मिमी वर्षा दर्ज

    जिले में आज 48.7 मिमी बारिश हुई   राजनांदगांव 18 अगस्त 2026। राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2026 से अब तक जिले के सभी…

    Read more

    ग्राम पंचायत मारगांव एवं दीवानभेड़ी में शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 27 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

    राजनांदगांव 18 अगस्त 2026। डोंगरगांव विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मारगांव एवं दीवानभेड़ी में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 27 अगस्त 2026 तक आवेदन आमंत्रित की गई…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल