Ro no D15139/23

मुंगेली जिले की 70 सहकारी समितियों में उत्साहपूर्वक मनाया गया सहकारिता सप्ताह

*सहकार से समृद्धि का गूंजा संदेश*

 

*सहकारी ध्वज फहराया गया, सहकार गीत के साथ सामूहिक विकास का लिया संकल्प*

 

रायपुर, 30 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सहकार से समृद्धि के संकल्प और केंद्र में सहकारिता मंत्रालय के गठन के पाँच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुंगेली जिले में सहकारिता सप्ताह का उत्साहपूर्वक शुभारंभ हुआ। सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार 29 जून से 6 जुलाई 2026 तक जिले में विभिन्न जनजागरूकता एवं जनभागीदारी आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

 

*70 सहकारी समितियों में हुए विविध आयोजन*

 

कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में जिले की 70 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों, दुग्ध एवं मत्स्य सहकारी समितियों में सहकारी ध्वज फहराया गया। इस दौरान सभी समितियों में सामूहिक रूप से सहकार गीत का गायन कर सहयोग, सहभागिता और सामूहिक विकास का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, किसानों, जनप्रतिनिधियों और समिति सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सहकारिता आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

 

*सहकारिता से मजबूत हो रही ग्रामीण अर्थव्यवस्था*

 

कार्यक्रम में बताया गया कि सहकारिता केवल आर्थिक विकास का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक सशक्तिकरण, ग्रामीण विकास और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार भी है। सहकारी संस्थाओं के माध्यम से किसानों और ग्रामीणों को संगठित कर उनकी आय बढ़ाने और आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

 

*जनकल्याणकारी योजनाओं का मिल रहा लाभ*

 

सहायक पंजीयक, सहकारी संस्थाएं श्री हितेश श्रीवास ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सहकार से समृद्धि की परिकल्पना को साकार करने के लिए सहकारिता विभाग अनेक नवाचार और जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी संचालन कर रहा है। इन प्रयासों से सहकारी संस्थाएं मजबूत हो रही हैं और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिल रही है।

*6 जुलाई तक होंगे जनजागरूकता कार्यक्रम*

 

सहकारिता सप्ताह के दौरान जिले में जागरूकता अभियान, जनसंवाद और विभिन्न जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनका उद्देश्य सहकारिता की भावना को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना, अधिक से अधिक लोगों को सहकारिता आंदोलन से जोड़ना तथा सामूहिक विकास और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है।

  • Related Posts

    शिक्षा से बड़ा कोई धन नहीं, लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करें विद्यार्थी: मंत्री लखन लाल देवांगन

    उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैंसमा में जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का हुआ आयोजन*   *नव प्रवेशी विद्यार्थियों का किया गया अभिनंदन, वितरित की गई अध्ययन सामग्री*   *डीएमएफ से शिक्षा…

    Read more

    सिम्स बिलासपुर को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 150 एमबीबीएस सीटों की मान्यता का नवीनीकरण

    *एनएमसी ने जारी किया लेटर ऑफ रिन्यूअल, प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा को मिलेगा नया आयाम*   रायपुर , 30 जून 2026/ राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी), नई दिल्ली के स्नातक चिकित्सा…

    Read more

    NATIONAL

    श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कोलकाता आयेंगे अमित शाह, जनसंघ के संस्थापक की प्रतिमा का करेंगे शिलान्यास

    श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कोलकाता आयेंगे अमित शाह, जनसंघ के संस्थापक की प्रतिमा का करेंगे शिलान्यास

    मुरादाबाद को सीएम योगी ने दी 365 करोड़ की सौगात, बोले-समाजवादी पार्टी की सोच बाबरी वाली

    मुरादाबाद को सीएम योगी ने दी 365 करोड़ की सौगात, बोले-समाजवादी पार्टी की सोच बाबरी वाली

    भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में विप्र परिवार रायगढ़ की शोकसभा, न्यायिक जांच की उठी मांग

    भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में विप्र परिवार रायगढ़ की शोकसभा, न्यायिक जांच की उठी मांग

    राम मंदिर फंड विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने किया तत्काल सुनवाई से इनकार, कहा- आसमान नहीं टूट पड़ेगा…इतनी क्या जल्दी है

    राम मंदिर फंड विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने किया तत्काल सुनवाई से इनकार, कहा- आसमान नहीं टूट पड़ेगा…इतनी क्या जल्दी है

    1 जुलाई से बदल रहे रसोई गैस के नियम, बंगाल में भी इन ग्राहकों का कट जायेगा कनेक्शन

    1 जुलाई से बदल रहे रसोई गैस के नियम, बंगाल में भी इन ग्राहकों का कट जायेगा कनेक्शन

    1 जुलाई से पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर लगी पाबंदियां खत्म: आम लोगों और उद्योगों को राहत

    1 जुलाई से पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर लगी पाबंदियां खत्म: आम लोगों और उद्योगों को राहत