Ro no D15139/23

29 जून से 6 जुलाई तक कबीरधाम जिले में मनाया जाएगा सहकारिता सप्ताह

सहकारिता मंत्रालय के पांच वर्ष पूर्ण होने पर होंगे जनजागरूकता, स्वच्छता और वृक्षारोपण जैसे विविध कार्यक्रम

रायपुर, 28 जून 2026(IMNB NEWS AGENCY) सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के पांच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 29 जून से 6 जुलाई 2026 तक कबीरधाम जिले में सहकारिता सप्ताह मनाया जाएगा। इस दौरान सहकारिता के प्रति लोगों को जागरूक करने, सहकारी संस्थाओं की उपलब्धियों से परिचित कराने और जनहित से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

*जागरूकता से लेकर स्वच्छता तक होंगे कई आयोजन*

सहकारिता सप्ताह के दौरान जिले और सभी विकासखंडों में सहकारिता जागरूकता अभियान, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान तथा अन्य जनहितकारी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इन कार्यक्रमों के माध्यम से सहकारिता आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

*कार्यक्रमों के लिए अधिकारियों की ड्यूटी तय*

कार्यक्रमों के सुचारु संचालन के लिए उप आयुक्त एवं उप पंजीयक, सहकारी संस्थाएं, कबीरधाम द्वारा अधिकारियों की जिम्मेदारियां निर्धारित की गई हैं। वरिष्ठ सहकारी निरीक्षक श्रीमती विनिता ध्रुव को जिला स्तर पर सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। विकासखंड स्तर पर श्री आर.के. ध्रुव को कवर्धा, श्री ए.के. वैष्णव को पंडरिया, श्री के.के. देवांगन को बोड़ला तथा श्री प्रवेश तिवारी को सहसपुर लोहारा का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

*सफल आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश*

सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र में निर्धारित कार्यक्रमों का प्रभावी संचालन, समन्वय और नियमित निगरानी सुनिश्चित करें, ताकि सहकारिता सप्ताह के आयोजन का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके।

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!