Ro no D15139/23

नक्सल पीड़ित परिवारों को मिली बड़ी राहत

शासकीय सेवा के स्थान पर 60 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

*नक्सलवाद पुनर्वास नीति के तहत चार पीड़ित परिवारों को मिलेगा 15-15 लाख रुपये का लाभ*

रायपुर, 30 जून 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल पर छत्तीसगढ़ शासन ने नक्सलवाद से प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करते हुए नक्सलवाद पुनर्वास नीति के तहत चार नक्सल पीड़ित परिवारों के लिए कुल 60 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।

गौरतलब है नक्सली हिंसा में आम नागरिकों की मृत्यु के ऐसे मामलों में, जहां किसी कारणवश आश्रितों को शासकीय सेवा प्रदान करना संभव नहीं होता, वहां शासन की पुनर्वास नीति के अनुसार शासकीय सेवा के स्थान पर प्रत्येक मृतक के परिजनों को 15 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

इसी प्रावधान के तहत बीजापुर जिले के चार प्रकरणों में कुल 60 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। यह राशि संबंधित परिवारों के पुनर्वास, आर्थिक सुरक्षा और बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

राज्य सरकार नक्सलवाद से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। नक्सलवाद पुनर्वास नीति के माध्यम से पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता, सुरक्षा और पुनर्वास का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि वे सम्मानपूर्वक अपना जीवन आगे बढ़ा सकें।

  • Related Posts

    अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री साय

    *   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर किया नमन* रायपुर, 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!