Ro no D15139/23

समन्वय है प्रबंधन की कुंजी : उच्च शिक्षा आयुक्त देवांगन

*दस दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम सम्पन्न*

रायपुर, 28 जुलाई 2025/ प्रबंधन लोक भावना से जुड़ा होना चाहिए। शासकीय काम-काज में प्रबंधन की जटिलता को समन्वय की कुंजी और सयमित आचरण साधा जा सकता है। उक्त आशय का उद्गार आज कार्यालयीन प्रबंधन विषय पर केंद्रित दस दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रशिक्षण के समापन समारोह में उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त श्री संतोष देवांगन ने व्यक्त किए। प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन डॉ. राधाबाई शासकीय नवीन कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रायपुर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. प्रीति मिश्रा के मार्गदर्शन में जनभागीदारी समिति एवं प्राध्यापकों के सहयोग से किया गया।

डॉ. राधाबाई शासकीय नवीन कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रायपुर में आयोजित समापन समारोह में कहा कि बजट प्रबंधन में पारदर्शिता, वित्तीय शक्ति का सदुपयोग और लोकसेवा भावना के साथ कार्य करने की सलाह दी। कार्यक्रम अध्यक्षता कर रहे श्री के सुब्रमण्यम ने कार्य नैतिकता को सफलता की कुंजी बताते हुए इसे मजबूती से अपनाने पर बल दिया। विशिष्ट अतिथि डॉ. तपेश चंद्र गुप्ता, अपर संचालक, क्षेत्रीय कार्यालय, उच्च शिक्षा ने कहा कि कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए, जिससे शिक्षा तंत्र की विश्वसनीयता और प्रभावशीलता बनी रहे।

प्रशिक्षण के दौरान बजट निर्माण एवं उपयोग, भंडार क्रय नियम, वेतन एवं पेंशन निर्धारण, सूचना का अधिकार, लोकसेवा गारंटी, छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम, विभागीय कार्यवाही, कार्य नैतिकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान हुए। इस अवसर पर कोकेडामा पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन के साथ ही महाविद्यालयीन शैक्षणिक कैलेंडर का विमोचन, पौधरोपण और प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले प्रतिभागियों एवं केंद्रीय जेल में अध्यापन करने वाले प्राध्यापकों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

  • Related Posts

    एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने निकली छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

      रायपुर, 6 अप्रैल 2026/मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही सुश्री अमिता श्रीवास को उनके आगामी माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री श्री साय…

    Read more

    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने सर्व यादव समाज के नवीन कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

    *न्यू शांति नगर बालको स्थित राधे कृष्ण मंदिर में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए उद्योग मंत्री, चंद्रपुर विधायक एवं महापौर* रायपुर 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कोरबा –…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….