Ro no D15139/23

निगम आयुक्त ने की शहरी योजनाओं की समीक्षा, लक्ष्य समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश

 कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर रायपुर निगम आयुक्त  विश्वदीप ने कलेक्टर सभाकक्ष में निगम अधिकारियों, जोन आयुक्तों एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारियों (सीएमओ) की समीक्षा बैठक ली। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 1.0 एवं 2.0, स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, मिशन अमृत 2.0 तथा एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) रूल 2023 के अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई।

निगम आयुक्त  विश्वदीप ने सभी योजनाओं में निर्धारित समय-सीमा के भीतर लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के अंतर्गत स्वीकृत सभी कार्यों को तत्काल प्रारंभ किया जाए।

स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 के अंतर्गत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में जिले के नगरीय निकायों द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 के लिए संग्रहित ठोस अपशिष्ट के प्रतिशत में 10 प्रतिशत वृद्धि का लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए गए।

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत प्रथम ऋण प्रकरणों में पात्र हितग्राहियों को ऋण वितरण सुनिश्चित करने तथा स्वीकृत लक्ष्य का 40 प्रतिशत कार्य लक्ष्य निर्धारित तिथि तक पूर्ण करने पर जोर दिया।

मिशन अमृत 2.0 के अंतर्गत शेष नल कनेक्शनों के लक्ष्य को जल्द पूरा करने तथा स्वीकृत सीवेज योजनाओं में भौतिक प्रगति को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

एबीसी रूल 2023 के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत नगरीय निकायों में आवारा कुत्तों के स्टेरलाईजेशन, वैक्सीनेशन, डीवार्मिंग एवं वैज्ञानिक प्रबंधन को गति देने, चिन्हांकित आवारा कुत्तों की संख्या पर नियंत्रण तथा सभी निगम, जोन कार्यालयों एवं नगर पालिकाओं में डॉग फीडिंग जोन स्थापित करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, बिरगांव निगम आयुक्त  युगल किशोर उर्वशा सहित रायपुर नगर निगम के अपर आयुक्त, जोन आयुक्त एवं सभी सीएमओ उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    यौमे आज़ादी (स्वतंत्रता दिवस) के अवसर पर सभी मस्जिद, दरगाह, मदरसा में तिरंगा फहराया जाये – डाॅ.सलीम राज

      छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड द्वारा यौमे आजादी (स्वतंत्रता दिवस) के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को राज्यभर की सभी मस्जिद, मदरसा और दरगाह में राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील…

    Read more

    श्यामगिरी में शहीद पूर्व विधायक स्व. भीमा मंडावी को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप ने दी श्रद्धांजलि

      बस्तर की जनता की जीत हुई, नक्सलावाद हार गया – उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा रायपुर, 13 अगस्त 2026/ उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा और वन मंत्री  केदार कश्यप आज दंतेवाड़ा…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां