Ro no D15139/23

दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने निगम की बड़ी पहल — ऋण वसूली अभियान व कौशल विकास कार्यक्रम को मिलेगी रफ्तार

रायपुर, 12 नवम्बर 2025/

छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष श्री लोकेश कावड़िया ने संचालक मंडल बैठक में दिव्यांगजनों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए।

बैठक में निगम द्वारा दिव्यांगजनों को दिए गए ऋण की वसूली के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। राज्य शासन द्वारा निगम को 24.50 करोड़ रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है, जिसे राष्ट्रीय दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम, नई दिल्ली को समय सीमा में वापस किया जाएगा।

दिव्यांगजनों के कौशल विकास और उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु आत्मनिर्भर दिव्यांगजन संस्था को दुकान आवंटन और परियोजना स्वीकृति के प्रस्ताव शासन को भेजे जाएंगे।इसके साथ ही 19 से 23 दिसंबर 2025 तक राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया गया, जिसमें 1100 से अधिक दिव्यांगजन शामिल होंगे। दिव्यांगजनों के प्रकरणों को आधार से लिंक करने हेतु UIDAI के सहयोग से अभियान भी चलाया जाएगा, जिससे अधिकतम लाभार्थी शासकीय योजनाओं से जुड़ सकेंगे।

बैठक में निगम के सदस्य श्री प्रदीप टंडन , श्री सुरेश कांकरिया ,श्रीमती जानकी गुप्ता, श्रीमती आरती त्रिवेदी , श्री प्रमोद जैन , कम्पनी सेक्रेटरी की टीम, चार्टर्ड एकाउन्टेन्ट एवं निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    महिला एवं बाल विकास एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त बैठक सम्पन्न

      कुपोषण दर घटाने और जीवन चक्र आधारित कार्ययोजना पर जोर धमतरी, 25 फरवरी 2026। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य एवं…

    Read more

    कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने चना-सरसों खरीदी की तैयारियों पर ली बैठक

      प्रधानमंत्री आशा के तहत चना और सरसों की समर्थन मूल्य पर खरीदी 1 मार्च से शुरू धमतरी, 25 फरवरी 2026। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में…

    Read more

    NATIONAL

    मोदी राहुल के सामने बोल नहीं पाएंगे-जोक आॅफ द ईयर, राहुल को खुश करने के लिये गिरने की होड़, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मोदी राहुल के सामने बोल नहीं पाएंगे-जोक आॅफ द ईयर, राहुल को खुश करने के लिये गिरने की होड़,  वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    पीएम मोदी इजरायल दौरा: तिरंगे में रंगी संसद में देंगे भाषण, किन मुद्दों पर ‘बीबी’ से होगी बात

    पीएम मोदी इजरायल दौरा: तिरंगे में रंगी संसद में देंगे भाषण, किन मुद्दों पर ‘बीबी’ से होगी बात

    ‘मैं न होता तो मारे जाते पाक PM शहबाज शरीफ’, ट्रंप का दावा- 10 महीनों में रुकवाए 8 युद्ध

    ‘मैं न होता तो मारे जाते पाक PM शहबाज शरीफ’, ट्रंप का दावा- 10 महीनों में रुकवाए 8 युद्ध

    केरल का नाम बदलने पर बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को क्यों आया गुस्सा?

    केरल का नाम बदलने पर बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को क्यों आया गुस्सा?

    US बोला: चीन के पास 2030 तक होंगे 1000 परमाणु हथियार, बीजिंग को इस संधि में लाना चाहते हैं ट्रंप

    US बोला: चीन के पास 2030 तक होंगे 1000 परमाणु हथियार, बीजिंग को इस संधि में लाना चाहते हैं ट्रंप

    इमरान खान की दाईं आंख बचाने की कोशिश, इंजेक्शन का दूसरा डोज लगा; 85% रोशनी जा चुकी

    इमरान खान की दाईं आंख बचाने की कोशिश, इंजेक्शन का दूसरा डोज लगा; 85% रोशनी जा चुकी