
धमतरी, 23 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए बीते 14 जुलाई को जिला स्तर पर काउंसिलिंग आयोजित की गई थी, जिसे निरस्त किया गया है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि धमतरी जिले से काउंसिलिंग में चयनित विद्यार्थियों को काउंसिलिंग के लिए शासन से दिशा-निर्देश प्राप्त होते ही सूचना दी जाएगी।







