Ro no D15139/23

नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 के तहत मतगणना दलों को मिला प्रथम चरण प्रशिक्षण

फिर महिला शक्ति संभालेंगी मतगणना की जिम्मेदारी

जगदलपुर 09 फरवरी 2025/ लोकतंत्र के महापर्व में इस बार भी महिला शक्ति की विशेष भूमिका देखने को मिलेगी। आगामी चुनावों में मतगणना की प्रक्रिया को सुचारू और निष्पक्ष रूप से संचालित करने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने महिलाओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री हरिस एस के मार्गदर्शन में जिले के अंतर्गत नगरीय निकाय आम निर्वाचन के तहत मतगणना कार्य का सम्पादन विधानसभा एवं लोकसभा निर्वाचन की मतगणना की भांति इस बार भी महिला कर्मचारियों के द्वारा किया जाएगा। उक्त मतगणना कार्य को बेहतर ढंग से सम्पादित करने के लिए रविवार को कलेक्टोरेट के प्रेरणा कक्ष में उक्त मतगणना दलों को प्रथम चरण का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें मास्टर्स ट्रेनर्स द्वारा मतगणना दलों को मतगणना सम्बन्धी विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। ज्ञात हो कि नगर पालिक निगम जगदलपुर आदर्श महाविद्यालय धरमपुरा स्थित मतगणना केन्द्र में और नगर पंचायत बस्तर के निर्वाचन हेतु मतगणना बस्तर डाइट केंद्र में 15 फरवरी को होगी।
राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा मतगणना केंद्रों पर मतगणना दलों में महिला कर्मियों को शामिल किया गया है। जिसके तहत मतगणना अधिकारी, मतगणना सहायक और पर्यवेक्षक के रूप में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। यह कदम नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के साथ-साथ चुनावी प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भागीदारी को भी दर्शाता है। जिले में पिछले चुनावों में भी महिला कर्मचारियों ने अपनी कुशलता और निष्ठा से मतगणना प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया था। प्रशासन का मानना है कि महिलाओं की भागीदारी से मतगणना केंद्रों पर अनुशासन और पारदर्शिता बनी रहती है।
इस पहल को लेकर मतगणना दलों के महिला कर्मचारियों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। उनका कहना है कि यह जिम्मेदारी न केवल उनके आत्मविश्वास को बढ़ाती है बल्कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को भी दर्शाती है। महिला अधिकारियों के इस बढ़ते दायित्व से यह साफ हो जाता है कि समाज में महिलाओं की भागीदारी केवल घरेलू कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि वे प्रशासनिक और तकनीकी कार्यों में भी समान रूप से दक्ष हैं। आगामी चुनावों में एक बार फिर महिला शक्ति अपनी क्षमता का परिचय देते हुए मतगणना की जिम्मेदारी को सफलतापूर्वक निभाने के लिए तैयार हैं।

  • Related Posts

    बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया शुभारंभ

    जगदलपुर, 15 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जगदलपुर स्थित लाला जगदलपुरी ग्रंथालय परिसर में स्थापित बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का शुभारंभ किया। आधुनिक तकनीकों…

    Read more

    कलेक्टर  आकाश छिकारा ने जिला कार्यालय में किया ध्वजारोहण

    जगदलपुर 15 अगस्त 2026/स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टोरेट जगदलपुर ’’सेवा-सदन’’ परिसर में कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने ध्वजारोहण किया। इसके उपरांत जिला कार्यालय परिसर में स्थित छत्तीसगढ़ महतारी…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!