Ro no D15139/23

नगरीय निकाय निर्वाचन के अभ्यर्थियों का किया गया द्वितीय लेखा मिलान

जगदलपुर 09 फरवरी 2025/ राज्य निर्वाचन आयोग निर्वाचन व्यय (लेखा संधारण और प्रस्तुति) के आदेश 2024 के अनुपालन में निर्वाचन व्यय लेखा रजिस्टर (प्रोफार्मा-क) की जांच हेतु निर्धारित द्वितीय लेखा मिलान तिथि 08 फरवरी को नगर पालिक निगम जगदलपुर एवं नगर पंचायत बस्तर के समस्त अभ्यर्थियों द्वारा उपस्थित होकर प्राप्ति-व्यय अभिलेखों सहित लेखा का मिलान कराया गया है। लेखा मिलान जिला पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में  स्थापित निर्वाचन व्यय लेखा के अस्थाई कार्यालय में किया गया।

अभ्यर्थियों का लेखा मिलान व्यय प्रेक्षक श्री सचिन शर्मा, नोडल अधिकारी श्री एस रथ एवं सहायक व्यय प्रेक्षक श्री जोस फिलिप की उपस्थिति में नगरपालिका निगम जगदलपुर के व्यय संप्रेक्षक श्री दिनेश सिंह, श्री नितिश शर्मा एवं श्री लोमश राजपूत तथा नगर पंचायत बस्तर के व्यय संप्रेक्षक श्री रूपेश कुमार नायक एवं श्री हरख चंद कंवर द्वारा लेखा का मिलान किया गया।
छत्तीसगढ़  नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 के नियम 14-ख के तहत प्रत्येक अभ्यर्थी निर्वाचन की तारीख से 30 दिवस के अंदर अनिवार्य रूप से लेखा प्रस्तुत करने हेतु व्यय प्रेक्षक श्री सचिन शर्मा द्वारा समस्त अभ्यर्थियों को अवगत कराया गया ।

  • Related Posts

    सुशासन तिहार लाया खुशियों की बहारः अनीता की समस्या हुआ निराकरण जनसमस्या निवारण शिविर में हाथों हाथ बना नया राशन कार्ड गाँव में ही समस्या समाधान से ग्रामीण गदगद: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

      अम्बिकापुर 07 मई 2026/  सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की मजबूरी अब बीते दौर की बात हो गई है, क्योंकि शासन खुद चलकर ग्रामीणों के दरवाजे तक पहुँच रहा…

    Read more

    सल्फी को नई पहचान देने की कोशिश: बस्तर के हर्षवर्धन का अनोखा प्रयोग

    इनोवेशन महाकुंभ 1.0 में मिला सम्मान, सल्फी की गुणवत्ता और उपयोगिता बढ़ाने पर कर रहे काम जगदलपुर, 07 मई 2026/ बस्तर की पहचान मानी जाने वाली पारंपरिक पेय “सल्फी” को नई वैज्ञानिक…

    Read more

    NATIONAL

    पीएम मोदी ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त जवाब दुनिया को दिखाया

    पीएम मोदी ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त जवाब दुनिया को दिखाया

    118 विधायकों का समर्थन जुटाकर आइए, लगातार दूसरे दिन राज्यपाल ने विजय को लौटाया वापस

    118 विधायकों का समर्थन जुटाकर आइए, लगातार दूसरे दिन राज्यपाल ने विजय को लौटाया वापस

    बिहार कैबिनेट में किस जाति से कितने मंत्री? देखिए सम्राट सरकार की पूरी सोशल इंजीनियरिंग

    बिहार कैबिनेट में किस जाति से कितने मंत्री? देखिए सम्राट सरकार की पूरी सोशल इंजीनियरिंग

    सम्राट कैबिनेट के मंत्री आज लेंगे शपथ, पीएम मोदी का होगा रोड शो, डेढ़ घंटे रहेंगे शहर में

    सम्राट कैबिनेट के मंत्री आज लेंगे शपथ, पीएम मोदी का होगा रोड शो, डेढ़ घंटे रहेंगे शहर में

    शपथ ग्रहण से पहले पटना सज-धज कर तैयार, BJP ऑफिस के सामने कृष्ण भक्तों का भजन कीर्तन

    शपथ ग्रहण से पहले पटना सज-धज कर तैयार, BJP ऑफिस के सामने कृष्ण भक्तों का भजन कीर्तन

    धैर्य से धोबी पछाड़,बची-खुची मत गंवाओ दीदी,क्या रूखसत हुए राहुल ?विजय जुलूस पर रोक; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    धैर्य से धोबी पछाड़,बची-खुची मत गंवाओ दीदी,क्या रूखसत हुए राहुल ?विजय जुलूस पर रोक; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…