Ro no D15139/23

‘देश की छवि खराब हो रही’, सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों के मामले में राज्यों के मुख्य सचिवों को तलब किया

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को राज्य सरकारों को फटकार लगाई कि उन्होंने देश भर में आवारा कुत्तों को पकड़ने, उनकी नसबंदी करने और उन्हें छोड़ने के अगस्त माह के आदेश का अनुपालन करने के संबंध में हलफनामा दाखिल नहीं किया है। कोर्ट ने पश्चिम बंगाल, दिल्ली और तेलंगाना को छोड़कर सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को तलब किया है।
बार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक, जस्टिस विक्रम नाथ, संदीप मेहता और एनवी अंजारिया की बेंच ने कहा कि अगर अधिकारी अगली सुनवाई की तारीख पर उपस्थित नहीं होते हैं तो उन पर जुर्माना लगाया जाएगा या कठोर कदम उठाए जाएंगे। जस्टिस विक्रम नाथ ने कहा, “हलफनामा क्यों नहीं दाखिल किया है? मुख्य सचिव स्पष्टीकरण दें। अन्यथा जुर्माना लगाया जा सकता है और दंडात्मक कदम उठाए जाएंगे। सभी राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों को नोटिस जारी किए गए। आपके अधिकारी अखबार या सोशल मीडिया नहीं पढ़ते? सभी ने इसकी सूचना दी है। एक बार जब उन्हें जानकारी हो जाए तो उन्हें आगे आना चाहिए। सभी मुख्य सचिव 3 नवंबर को मौजूद रहें, अन्यथा हम ऑडिटोरियम में कोर्ट का संचालन करेंगे।”
देश की छवि विदेशों में खराब हो रही- जस्टिस विक्रम नाथ
कोर्ट ने यह भी टिप्पणी की कि आवारा कुत्तों से संबंधित घटनाएं लगातार जारी हैं। जस्टिस विक्रम नाथ ने कहा, “लगातार घटनाएं हो रही हैं और देश की छवि विदेशी देशों की नजरों में खराब हो रही है। हम समाचार रिपोर्ट भी पढ़ रहे हैं।”
क्या था पूरा मामला?
अब पूरे मामले की बात करें तो आवारा कुत्तों से संबंधित मुद्दा तब सुर्खियों में आया जब 11 अगस्त को जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस आर महादेवन की बेंच ने दिल्ली के नगर निगम अधिकारियों को आदेश दिया कि वे सभी क्षेत्रों से आवारा कुत्तों को पकड़े और आठ हफ्ते के अंदर कम से कम 5000 कुत्तों की क्षमता वाले शेल्टर होम बनाएं। कोर्ट के इस आदेश को लेकर काफी विरोध-प्रदर्शन देखने को मिला था।

  • Related Posts

    “जब IPS की मां ही सुरक्षित नहीं, तो आम जनता का क्या?”, अंबेडकरनगर कांड पर मायावती का सरकार से तीखा सवाल

    UP Politics: उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्रा की करीब 91 वर्षीय मां की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले पर बसपा प्रमुख मायावती ने दुख जताया…

    Read more

    लखीसराय में अशोकधाम मंदिर भगदड़ हादसे पर CM सम्राट का ऐलान, मृतकों के परिजनों को मिलेगा 4 लाख रुपये मुआवजा

    Ashokdham Temple Stampede: बिहार के लखीसराय जिले में सोमवार की सुबह घटना हुई. जिले के अशोकधाम मंदिर में तीसरी सोमवारी पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी थी. लेकिन अचानक भगदड़ मच गई…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान