Ro no D15139/23

हौसले और मेहनत ने बदली पुहपुटरा की पूजा की तकदीर, ईंट भट्टा के व्यवसाय ने बनाया ’लखपति दीदी’ बिहान से जुड़कर अन्य महिलाओं को भी स्वरोजगार के लिए करतीं हैं प्रेरित

अम्बिकापुर 12 मार्च 2026/  छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) ग्रामीण अंचलों की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पुहपुटरा की रहने वाली पूजा राजवाड़े एक प्रेरणादायक उदाहरण हैं। कभी आर्थिक तंगी में जीवन यापन करने वाली पूजा आज ईंट भट्टा व्यवसाय के माध्यम से न केवल आत्मनिर्भर बनीं हैं, बल्कि क्षेत्र की अन्य महिलाओं को भी स्वरोजगार के लिए प्रेरित कर रही हैं।

मजदूरी से उद्यमिता तक का सफर
पूजा राजवाड़े बताती हैं कि स्व-सहायता समूह से जुड़ने से पहले उनका परिवार पूरी तरह खेती-किसानी और मजदूरी पर निर्भर था। सीमित आय के कारण घर चलाना और दो बच्चों की उच्च शिक्षा एक बड़ी चुनौती थी। जीवन में बदलाव लाने के संकल्प के साथ उन्होंने ’बिहान’ योजना के तहत देवी मां स्व-सहायता समूह की सदस्यता ली। समूह से जुड़ने के बाद उन्हें न केवल वित्तीय संबल मिला, बल्कि स्वरोजगार शुरू करने का आत्मविश्वास भी प्राप्त हुआ।

एक लाख रुपये के ऋण से शुरू किया व्यवसाय
अपने सपनों को उड़ान देने के लिए पूजा ने समूह के माध्यम से एक लाख रुपये का ऋण लिया और ईंट भट्टा व्यवसाय की नींव रखी। अपनी कड़ी मेहनत और बेहतर प्रबंधन से उन्होंने कम समय में ही व्यवसाय को लाभ की स्थिति में पहुँचा दिया। उन्होंने समय पूर्व ऋण की पूरी राशि चुकता कर दी है। आज इस व्यवसाय से होने वाली आय से वे अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिला रही हैं और उनका परिवार अब आर्थिक रूप से सुदृढ़ है।

’लखपति दीदी’ के रूप में मिली नई पहचान
अपनी सफलता साझा करते हुए पूजा कहा है कि, आज समाज में मुझे सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। बिहान ने मुझे ’लखपति दीदी’ के रूप में एक नई पहचान दी है। उन्होंने इस स्वर्णिम अवसर और महिला सशक्तिकरण के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

गौरतलब है कि राज्य शासन की नीतियों और बिहान जैसी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से प्रदेश की महिलाएं निरंतर आर्थिक रूप से समृद्ध हो रही है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिल रही है।

  • Related Posts

    एक दूसरे राज्य के गौरवशाली इतिहास का स्मरण करने का है यह महत्वपूर्ण अवसर – राज्यपाल डेका

    *140 करोड़ देशवासियों को जोड़ रहा है एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान – मुख्यमंत्री साय* *लोकभवन में मनाया गया विभिन्न राज्यों का स्थापना दिवस* रायपुर, 01 अप्रैल 2026 / राज्यपाल…

    Read more

    नक्सल प्रभावित सालातोंग में बहने लगी विकास की धारा

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीणों को मिला पेयजल संकट से मुक्ति जल जीवन मिशन से हर घर पहुंचा नल जल रायपुर 1 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY)…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…