Ro no D15139/23

महतारी वंदन योजना से संवर रहा आरती पैकरा का परिवार, गुमगराकलां की ’सशक्त’ पहचान बनीं गृहणी

अम्बिकापुर 12 मार्च 2026/   प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण देने वाली ’महतारी वंदन योजना’ ग्रामीण अंचल में महिलाओं के जीवन में खुशहाली और स्वावलंबन का नया आधार बन रही है। ग्राम पंचायत गुमगराकलां की रहने वाली श्रीमती आरती पैकरा इस योजना का लाभ पाकर न केवल अपने घर-गृहस्थी को बेहतर ढंग से चला रही हैं, बल्कि अपने बच्चों के भविष्य को भी संवार रही हैं।

आर्थिक संबल से सुधरी घर की स्थिति
आरती पैकरा बताती हैं कि उनके पति श्री राम नरेश खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। खेती पर निर्भरता और सीमित आय के कारण बच्चों की पढ़ाई और घर के छोटे-मोटे खर्चों के लिए हमेशा सोचना पड़ता था। ऐसे में ’महतारी वंदन योजना’ के तहत मिलने वाली राशि उनके लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं हुई। इस आर्थिक सहायता से अब वे बिना किसी कठिनाई के घर के जरूरी सामान और बच्चों की शिक्षा पर खर्च कर पा रही हैं।

बच्चों की शिक्षा के प्रति बढ़ा उत्साह
आरती के तीन बच्चे हैं, जिनकी बेहतर परवरिश अब उनके जीवन का मुख्य लक्ष्य है। वे कहती हैं, “योजना की राशि मिलने से मुझे मानसिक शांति मिली है। अब मैं अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिला पा रही हूँ और उनकी छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने के लिए मुझे किसी के सामने हाथ नहीं फैलाना पड़ता।“ उनकी आर्थिक स्थिति में आ रहे इस सकारात्मक सुधार ने पूरे परिवार में उत्साह का संचार किया है।

शासन की योजना के लिए जताया आभार
आरती पैकरा ने अपनी इस खुशहाली का श्रेय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को देते हुए कहा कि, “प्रदेश सरकार की यह योजना हम जैसी साधारण महिलाओं के लिए बहुत बड़ा सहारा है। इसके लिए मैं शासन का बहुत-बहुत आभार व्यक्त करतीं हूँ। उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और पोषण स्तर में सुधार लाने के उद्देश्य से लागू की गई यह योजना आरती पैकरा जैसी हजारों महिलाओं के जीवन में आज सकारात्मक बदलाव ला रही हैं।

  • Related Posts

    ​छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता में सुधार: सुशासन, डिजिटलीकरण और जन-राहत का नया सवेरा

        ​ रायपुर, 03 अगस्त 2026/ राजस्व प्रक्रियाओं का डिजिटलीकरण एक ऐसी व्यवस्था है जिसके माध्यम से भूमि रिकॉर्ड, नामांतरण और रजिस्ट्री जैसे कार्य ऑनलाइन और पारदर्शी बनाए गए…

    Read more

    विश्व हिंदू परिषद ने किया सदबुद्धि हवन, पप्पू यादव पर भड़के महंत वेदप्रकाश कहा रावण जैसे नास होगा

        भगवान श्री राम और भगवा विरोधियों के विरोध में बजरंग दल का सतबुद्धि हवन व आक्रोश प्रदर्शन* *हमें भाषाई व संवैधानिक मर्यादाओं के दायरे से बाहर जाने पर…

    Read more

    NATIONAL

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए