Ro no D15139/23

हनी सिंह और बादशाह को कोर्ट की फटकार, गाने को डिलीट करने का आदेश

Hindi Song Controversy: एक वक्त था जब इंटरनेट पर कुछ गाने तेजी से वायरल होते थे, लेकिन उनके बोलों को लेकर अक्सर विवाद भी खड़े हो जाते थे. अब ऐसे ही एक पुराने विवादित गाने पर कोर्ट ने बड़ा फैसला सुना दिया है, जिसने म्यूजिक इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है. दरअसल, दिल्ली हाईकोर्ट ने मशहूर रैपर्स हनी सिंह और बादशाह के पुराने ट्रैक ‘माफिया मुंडीर (वॉल्यूम 1)’ को लेकर सख्त रुख अपनाया है. कोर्ट ने आदेश दिया है कि इस गाने को यूट्यूब, स्पॉटिफाई समेत सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से पूरी तरह हटा दिया जाए.

कोर्ट ने लगाई जबरदस्त फटकार

सुनवाई के दौरान अदालत ने गाने के बोलों पर कड़ी नाराजगी जताई. जज ने साफ कहा कि इस ट्रैक में इस्तेमाल की गई भाषा बेहद अश्लील, अभद्र और महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली है. कोर्ट ने यहां तक कहा कि इस तरह का कंटेंट किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार नहीं किया जा सकता और अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर ऐसी चीजों को बढ़ावा नहीं दिया जा सकता. मामले में एक दिलचस्प मोड़ तब आया जब दोनों रैपर्स ने इस गाने से खुद को अलग बताने की कोशिश की. हालांकि, कोर्ट के सामने ऐसे सबूत रखे गए जिनमें लाइव शो के दौरान इन गानों के बोल गाए जाने की बात सामने आई. इस पर अदालत ने कलाकारों के इस रवैये पर भी सवाल उठाए और इसे गंभीरता से लिया.

माफिया मुंडीर ग्रुप ने रैप को बनाया पॉपुलर

बता दें कि ‘माफिया मुंडीर’ कभी माफिया मुंडीर नाम के ग्रुप का हिस्सा था, जिसमें हनी सिंह, बादशाह और रफ्तार जैसे बड़े नाम शामिल थे. इस ग्रुप ने भारत में रैप म्यूजिक को काफी पॉपुलर बनाया, लेकिन इसके कई गाने अपने विवादित बोलों की वजह से आलोचना में भी रहे. बाद में आपसी विवाद के चलते यह ग्रुप टूट गया. अब कोर्ट का यह फैसला सिर्फ एक गाने तक सीमित नहीं माना जा रहा है, बल्कि इसे पूरे म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए एक चेतावनी के तौर पर देखा जा रहा है कि कंटेंट बनाते समय जिम्मेदारी भी उतनी ही जरूरी है.

  • Related Posts

    धुरंधर 2’ की ताबड़तोड़ कमाई जारी, 15वें दिन भी छापे करोड़ों

    Dhurandhar 2 Box Office Day 15: बॉलीवुड की मेगा बजट स्पाई एक्शन थ्रिलर धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है. रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर.…

    Read more

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026, महिला फुटबॉल: छत्तीसगढ़ और झारखंड फाइनल में

    रायपुर, 31 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद एथलेटिक्स स्टेडियम कोटा में खेले गए महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले रोमांच और…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त