मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय नई दिल्ली के प्रशिक्षणरत अधिकारियों ने सौजन्य भेंट की

भोपाल(IMNB). मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय नई दिल्ली के प्रशिक्षणरत अधिकारियों ने मंत्रालय में सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश देश का दिल है। प्रदेश की साढ़े आठ करोड़ जनता की ओर से दिल से स्वागत करता हूँ। हमारे ग्रंथों में कहा गया है कि सारी दुनिया ही एक परिवार है। पूरी मानवता आगे बढ़े। जी-20 की अध्यक्षता भारत कर रहा है। मध्यप्रदेश की ग्रोथ रेट 19.6 प्रतिशत है। कृषि की विकास दर 20 प्रतिशत के आसपास है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश शांति का टापू है। प्रगतिरत प्रदेश है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि प्रवासी भारतीय सम्मेलन में 64 देशों के प्रतिनिधि आए थे। अब खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन यहां हो रहा है। “हिन्दुस्तान का दिल धड़का दो” का आगाज आज से शुरू होगा। विश्व शांति भारत का मंत्र है। सबका मंगल और कल्याण हो। अपनी फोज पर हमें गर्व है। जरूरत पर तीनों अंग अपना सर्वश्रेष्ठ देते हैं। शहीदों के परिवार को प्रदेश में एक करोड़ रूपए की सम्मान निधि देते हैं। साथ ही शहीदों की प्रतिमा भी लगाते हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान से भेंट करने वालों में ब्रिगेडियर, मेजर जनरल रैंक के अधिकारी तथा अन्य देशों के अधिकारियों सहित 20 सैन्य अधिकारी शामिल थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान को सेना के अधिकारियों ने स्मृति-चिन्ह भेंट किया।

Related Posts

राज्यपाल पटेल ने राजभवन के प्रवेश द्वार क्रमांक- 1 एवं 2 के जीर्णोद्धार एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का किया भूमि-पूजन

भोपाल । राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने गुरुवार को राजभवन के प्रवेश द्वार क्रमांक- 1 एवं 2 के जीर्णोद्धार एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि-पूजन किया। उन्होंने विधि विधान से पूजन अर्चन…

जल केवल जीवन नहीं, संस्कार भी है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री ने जल संसाधन दिवस पर दी शुभकामनाएं भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल संसाधन दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरुवार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 11 अप्रैल को नवा रायपुर में रखेंगे सेमी कंडक्टर निर्माण प्लांट की आधारशिला

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 11 अप्रैल को नवा रायपुर में रखेंगे सेमी कंडक्टर निर्माण प्लांट की आधारशिला

भारत निर्वाचन आयोग का व्यापक जमीनी प्रशिक्षण कार्यक्रम तेज़ी पकड़ रहा है

भारत निर्वाचन आयोग का व्यापक जमीनी प्रशिक्षण कार्यक्रम तेज़ी पकड़ रहा है

“मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना“ महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने हरी झंडी दिखाकर भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को किया रवाना,दर्शनार्थियों को दी शुभकामनाएं

“मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना“ महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने हरी झंडी दिखाकर भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को किया रवाना,दर्शनार्थियों को दी शुभकामनाएं

सुशासन तिहार 2025 कलेक्टर ने मैनपाट विकासखंड का किया दौरा

सुशासन तिहार 2025 कलेक्टर ने मैनपाट विकासखंड का किया दौरा