Ro no D15139/23

“मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना“ महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने हरी झंडी दिखाकर भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को किया रवाना,दर्शनार्थियों को दी शुभकामनाएं

सरगुजा संभाग के लगभग 800 दर्शनार्थी होंगे उज्जैन,ओंकारेश्वर एवं महाकालेश्वर तीर्थ यात्रा में शामिल
दर्शनार्थियों में हर्ष का माहौल, अभिनव पहल की सराहना कर छत्तीसगढ़ शासन को किया धन्यवाद ज्ञापित

अम्बिकापुर 10 अप्रैल 2025/ “मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना“ के तहत गुरुवार को  सरगुजा संभाग के लगभग 800 दर्शनार्थी उज्जैन, ओंकारेश्वर एवं महाकालेश्वर तीर्थ हेतु भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से रवाना हुए। महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने फीता काटकर एवं ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से दर्शनार्थियों को रवाना किया। इसमें अम्बिकापुर जिले के 206 दर्शनार्थी शामिल हैं। इस दौरान नगर पालिक निगम अम्बिकापुर महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, श्री भारत सिंह सिसोदिया, श्री आलोक दुबे, श्री अनिल सिंह मेजर, श्री करता राम गुप्ता, श्री अम्बिकेश केसरी, श्रीमती फुलेश्वरी सिंह पैकरा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक उप संचालक समाज कल्याण विभाग डॉ स्वेच्छा सिंह तथा जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि आज मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत सरगुजा सम्भाग के दर्शनार्थियों को लेकर ट्रेन रवाना हो रही है। दर्शनार्थी उज्जैन, ओंकारेश्वर एवं महाकालेश्वर तीर्थ दर्शन करेंगे। हम सभी की इच्छा होती है कि तीर्थ यात्रा पर जाएं, लेकिन कुछ कारणों से नहीं जा पाते। ऐसे लोगों के लिए मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना की शुरुआत की गई थी। अब यह योजना हमारे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के द्वारा पुनः शुरू की गई है। योजना का लाभ अब वृद्धजनों के साथ ही दिव्यांग एवं विधवा परित्यक्ता महिलाओं को भी प्राप्त होगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से ट्रेन के अंदर मुलाकात कर यात्रा के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस दौरान अम्बिकापुर रेल्वे स्टेशन से ज़िला सरगुजा एवं जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के श्रद्धालु रवाना हुए। मंत्री श्रीमती राजवाड़े स्वयं दर्शनार्थियों के साथ ट्रेन में बैठकर सूरजपुर जिले हेतु रवाना हुई, उन्होंने यहां सूरजपुर रेल्वे स्टेशन से सूरजपुर जिले के दर्शनार्थियों तथा आगे बैकुंठपुर रेल्वे स्टेशन से कोरिया एवं एमसीबी जिले के दर्शनार्थियों को रवाना किया।

दर्शनार्थियों में हर्ष का माहौल, अभिनव पहल की सराहना कर छत्तीसगढ़ शासन को किया धन्यवाद ज्ञापित
तीर्थ यात्रा में शामिल होने के लिए दर्शनार्थियों में हर्ष का माहौल देखने को मिला। उदयपुर से आए श्री आलम साय यादव ने कहा कि हमें बहुत अच्छा लग रहा है, हम बहुत उत्साहित हैं। हम जैसे लोगों के लिए तीर्थ यात्रा कर पाना सम्भव नहीं था, आज हमारे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने हमें यह अवसर दिया है। अब मुझे  तीर्थ यात्रा का सौभाग्य मिल रहा है, इसके लिए उनका बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं। अम्बिकापुर के 75 वर्षीय राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि जैसे श्रवण कुमार अपने माता-पिता को तीर्थ दर्शन करवाते थे। वैसे ही हमारे मुख्यमंत्री भी हम बुजुर्गों को तीर्थ दर्शन का सौभाग्य प्रदान कर रहे हैं, मैं उनको धन्यवाद देता हूं। वहीं उदयपुर की अनिता ने कहा  मैं आज बहुत खुश हूं कि मुझे उज्जैन महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर दर्शन करने मिलेगा। उन्होंने इस अवसर के लिए शासन को धन्यवाद किया और खुशी जताई।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    आजीविका डबरी एवं नवा तरिया में मत्स्य पालन को मिला बढ़ावा 28 ग्राम पंचायतों की 35 आजीविका डबरी एवं 2 नवा तरिया में लगभग 1 लाख फिंगरलिंग मछली बीज का संचयन

    अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/   कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी   विनय कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ