Ro no D15139/23

रचनात्मक लेखन हस्तपुस्तिका विमोचित

धमतरी 04 मार्च 2025/ जिले के प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों में संचालित रचनात्मक लेखन कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों की लेखन दक्षता को प्रोत्साहित करने, एफएलएन कौशल विकसित करने के उद्देश्य से शिक्षकों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य और हस्तपुस्तिका का आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में अपर कलेक्टर श्रीमती रीता यादव द्वारा विमोचन किया गया। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री जगदल्ले, समग्र शिक्षा एवं अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस पहल के तहत समर्पित शिक्षकों ने परिश्रम एवं निष्ठा से बच्चों के लेखन कार्य का संग्रह तैयार किया, जो अब हस्तपुस्तिका के रूप में संरक्षित है। यह हस्तपुस्तिका विद्यार्थियों की लेखन क्षमता में हो रहे सकारात्मक सुधार को दर्शाती है और शिक्षकों के नवाचार को रेखांकित करती है।

अपर कलेक्टर ने शिक्षकों के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह न केवल बच्चों की रचनात्मकता को बढ़ावा दे रही है, बल्कि शिक्षकों के नवाचार को भी प्रेरित कर रही है। इस तरह के प्रयास शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता सुधार के लिए आवश्यक है। जिला शिक्षा अधिकारी ने इस कार्यक्रम को बनाए रखते हुए अन्य शिक्षकों को प्रेरित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

  • Related Posts

    जिले में सड़क अधोसंरचना को नई मजबूती, करोड़ों की स्वीकृति से विकास को मिलेगा गति

    धमतरी, 27 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में समग्र विकास को गति देने और ग्रामीण-अंचलों को सुदृढ़ सड़क नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है।…

    Read more

    खाद्य विभाग की छापेमारी, राइस मिल में भारी स्टॉक गड़बड़ी पकड़ी गई

      धमतरी, 27 मार्च 2026/कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खाद्य विभाग की टीम द्वारा आज कुरूद स्थित मेसर्स अमृत एग्रोटेक राइस मिल में आकस्मिक निरीक्षण किया, जिसमें बड़े पैमाने पर…

    Read more

    NATIONAL

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने