Ro no D15139/23

आईसीयू में एडमिट हैं क्रिकेटर श्रेयस अय्यर, सिडनी वनडे में कैच लेने के दौरान हुए थे घायल

खेल डेस्क । भारत की वनडे टीम के उप-कप्तान श्रेयस अय्यर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के दौरान पसलियों में लगी की चोट के बाद सिडनी के अस्पताल में भर्ती कराया गया था. फिलहाल श्रेयस को आईसीयू में रखा गया है क्योंकि जांच में आंतरिक रक्तस्राव पाया गया है. श्रेयस की हालत अब स्थिर बताई जा रही है. इस 31 वर्षीय खिलाड़ी को भारत वापस जाने के लिए फिट घोषित किए जाने से पहले कम से कम एक हफ्ते तक सिडनी के अस्पताल में रहना होगा.
सिडनी वनडे के दौरान श्रेयस अय्यर ने ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एलेक्स कैरी का शानदार कैच पकड़ा था. वो कैच उन्होंने बैकवर्ड पॉइंट से पीछे की ओर भागते हुए लिया था. हालांकि इस दौरान श्रेयस असंतुलित होकर गिरे और उनके बाईं पसलियों के हिस्से पर जोरदार चोट लगी. फील्डिंग खत्म कर जब वे ड्रेसिंग रूम लौटे, तब दर्द और सांस लेने में परेशानी बढ़ने लगी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों की रिपोर्ट आने पर पता चला कि अंदरूनी खून बहने की समस्या है, जिसके चलते उन्हें तुरंत आईसीयू में भर्ती करना पड़ा.
इस घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने समचार एजेंसी पीटीआई को बताया, ‘उनके स्वास्थ्य में सुधार के आधार पर उन्हें दो से सात दिनों तक निगरानी में रखा जाएगा. ब्लीडिंग के कारण संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए ऐसा करना जरूरी है. टीम के डॉक्टर्स और फिजियो ने कोई जोखिम नहीं उठाया और उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए. अब हालत स्थिर है, लेकिन यह जानलेवा हो सकता था.’
मैदान पर वापसी में लगेगा समय
सूत्र ने आगे कहा, ‘वह एक शानदार खिलाड़ी है और जल्द ही ठीक हो जाएंगे. चूंकि आंतरिक रक्तस्राव हुआ है, इसलिए उन्हें निश्चित रूप से ठीक होने के लिए अधिक समय की आवश्यकता होगी. इस समय प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में उनकी वापसी के लिए कोई निश्चित समयसीमा निर्धारित करना मुश्किल है.’

  • Related Posts

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026, महिला फुटबॉल: छत्तीसगढ़ और झारखंड फाइनल में

    रायपुर, 31 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद एथलेटिक्स स्टेडियम कोटा में खेले गए महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले रोमांच और…

    Read more

    ख़ुद से सीखने वाले सूरज माशी ने उधार के स्पाइक्स पहन जीता 5000 मीटर का रजत पदक

    *सूरज नासिक में रहते हैं और ट्रेनिंग का खर्च हर महीने 2-3 दौड़ों में भाग लेकर मिलने वाली इनामी राशि से निकालते हैं* *खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में भाग लेने…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…