Ro no D15139/23

‘नेपोटिज्म खत्म’… थामा और एक दीवाने की सक्सेस से गदगद हर्षवर्धन राणे, ऑडियन्स का किया शुक्रिया

इंटरटेनमेंट डेस्क । एक्टर हर्षवर्धन राणे अपनी लेटेस्ट फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ को सक्सेस से काफी खुश हैं. पॉजिटिव रिव्यू न मिलने के बाद भी उनकी ये फिल्म लगातार जमकर ऑडियंस जुटा रही है. अब एक्टर ने इस पर आभार जताते हुए अपनी चुप्पी तोड़ी है. जिसके बाद उनका बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
दरअसल एक वीडियो में हर्षवर्धन राणे सिनेमाघर में मौजूद दर्शकों को धन्यवाद देते हुए दिखाई दिए. उनके साथ फिल्म की लीड एक्ट्रेस सोनम बाजवा भी दिखाई दीं. एक्टर हर्षवर्धन राणे ने कहा, ‘इस दिवाली आपने दो बाहरी लोगों की फिल्मों का सपोर्ट किया. आयुष्मान खुराना की ‘थामा’ और मेरी ‘एक दीवाने की दीवानियत’, दोनों को प्यार देकर आपने बॉलीवुड से नेपोटिज्म खत्म करने का बड़ा संदेश दिया.’ इसके साथ ही एक्टर ने कहा, ‘आपके प्यार के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. अगर आपके परिवार में किसी ने अब तक फिल्म नहीं देखी है, तो प्लीस एक बार फिर थिएटर जरूर जाएं. आपकी यह मोहब्बत ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है.’
हालांकि ये पहली बार नहीं है जब हर्षवर्धन राणे ने नेपोटिज्म को लेकर बयान दिया है. साल 2025 की शुरुआत में जब उनकी सनम तेरी कसम रिलीज हुई थी तो एक्टर ने इंडिया टुडे से बातचीत के दौरान बॉलीवुड में फैले नेपोटिज्म और स्टार किड्स को लेकर बात की थी. हर्षवर्धन ने कहा था, ‘मैं उन लोगों में हूं जो चीजों को लिखने में बिलीव करता हूं. ना की सिर्फ आवाज से. जब कोई मुझसे कहता है कि स्टार किड्स को अवसर मिल रहे है. तो मैं उनके नाम लिखता हूं. तब पता चलता है कि 10 में से 8 का करियर तो खत्म हो चुका है.’
फिल्म की हो रही बंपर कमाई
हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की ‘एक दीवाने की दीवानियत’ का थामा से क्लैश हुआ था. जिस वजह से उनकी फिल्म को कम स्क्रीन्स मिली थी, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने अच्छी कमाई कर सभी को हैरान कर दिया. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले चार दिन में 32 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली थी. वहीं बीते दिन यानी शनिवार को करीब 5.75 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ ही फिल्म ने अब तक 40 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस हिसाब से अब पिक्चर पूरी तरह से प्रॉफिट में आ गई है. इस फिल्म का बजट करीब 35 करोड़ रुपये था.

  • Related Posts

    शाहरुख खान के बाद सलमान खान की भी हुई एंट्री, आशा भोसले के ट्रिब्यूट वीडियो पर एआर रहमान बोले- ‘यह पल बेहद खास है’

    महान गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि देने के लिए एआर रहमान एक खास संगीत वीडियो तैयार कर रहे हैं. अब सलमान खान भी इस वीडियो से जुड़ गए हैं. एआर…

    Read more

    Shah Rukh Khan के Mannat में घुस आए 2 सांप, एक 8 फीट का रेस्क्यू, दूसरा अब भी लापता

    बॉलीवुड के किंग खान Shah Rukh Khan का घर Mannat एक बार फिर सुर्खियों में है. इस बार वजह कोई फिल्म या सेलिब्रिटी गॉसिप नहीं, बल्कि दो सांप हैं. रिपोर्ट…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ