Ro no D15139/23

फसल का दाम भी बढ़ और उपार्जन केंद्र में सुविधाएं भी – किसान ठंड़ीराम बिंझवार

जिले के पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के दूरस्थ ग्राम अरसिया में रहने वाले किसान   ठंड़ीराम बिंझवार अपने परिश्रम और खेती के प्रति समर्पण से एक मिसाल बने हुए हैं। आठ एकड़ भूमि में वे मुख्य रूप से मोटा धान की खेती करते हैं।
पिछले वर्ष उन्होंने 136 क्विंटल धान उपार्जन केंद्र में बेचा था, जिससे प्राप्त राशि से उनके घर-परिवार की आवश्यक जरूरतें पूरी हुईं। इस वर्ष मौसम और मेहनत दोनों के सहयोग से उन्हें 160 क्विंटल धान बेचने की उम्मीद है, जो उनके परिवार की आर्थिक स्थिति को और सुदृढ़ करेगा।   ठंड़ीराम बताते हैं कि क्षेत्र में अधिकतर किसान धान की ही फसल लेते हैं और सरकार द्वारा प्रदान की जा रही समर्थन मूल्य और आदान राशि से किसानों को बड़ी आर्थिक सहायता मिल रही है। सरकार की यह पहल न सिर्फ किसानों की आय बढ़ा रही है, बल्कि खेती को और अधिक लाभकारी भी बना रही है।उन्होंने उपार्जन केंद्र की व्यवस्थाओं की भी प्रशंसा की और बताया कि पीने के पानी की सुविधा, आराम व बैठने के लिए कुर्सी, छांव की समुचित व्यवस्था है। इन सुविधाओं के कारण किसानों को उपार्जन केंद्र में किसी प्रकार की समस्या नहीं होती और वे संतोषपूर्वक धान विक्रय कर सकते हैं।   ठंड़ीराम बिंझवार की यह उपलब्धि बताती है कि यदि मेहनत और सही सहयोग मिल जाए तो खेती न केवल जीवनयापन का साधन, बल्कि समृद्धि का मार्ग भी बन सकती है और अन्य किसानों को प्रोत्साहित भी किया जा सकता है।
  • Related Posts

    बस्तर के युवाओं के लिए सेना में भर्ती का सुनहरा अवसर 1 अप्रैल तक आवेदन और निःशुल्क कोचिंग की सुविधा

      जगदलपुर, 27 मार्च 2026/ देश सेवा का जज्बा रखने वाले बस्तर के युवाओं के लिए भारतीय थल सेना में शामिल होने का एक शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार…

    Read more

    बस्तर के उदय की थमती धड़कनों को मिला नया जीवन

          जगदलपुर, 27 मार्च 2026/ नियति की मार देखिए, जिस उम्र में बस्तर के बोड़नपाल निवासी 14 वर्षीय उदय बघेल के पैरों में चपलता और आंखों में भविष्य के…

    Read more

    NATIONAL

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने